केवल 500 रुपये में कीजिये जेल पर्यटन..!

केवल 500 रुपये में कीजिये जेल पर्यटन..!
29-09-2022 - 01:53 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

यदि कोई अपने धूमने-फिरने का शौक व कुछ नया एडवेंचर करने मा मन चाहता है या फिर किसी को ज्योतिषी ने जेल यात्रा की स्थितियों से सावधान होने और संभल कर कार्य करने की सलाह दी है तो निश्चित ही हल्द्वानी सरकार का यह ऑफर काम का हो सकता है। उत्तराखण्ड राज्य के हल्द्वानी में 500 रुपये व्यय करके जेल का मजा लिया जा सकता है। इस तरह ज्योतिषी की बात भी पूरी हो सकती है और आप जेल की वास्तविक सजा से भी बच सकते हैं।

नैनीताल जिले की हल्द्वानी जेल के एक हिस्से को पर्यटकों के लिए तैयार किया जा रहा है। डिप्टी जेल अधीक्षक सतीश सुखीजा ने बताया कि यह जेल वर्ष 1903 में बनाई गई थी। इस जेल के 6 स्टाफ क्वॉर्टरों के साथ पुराने शस्त्रागार का लंबे समय से इस्तेमाल नहीं हो रहा था इसलिए इसमें कुछ बदलाव के साथ इन्हें जेल गेस्ट के लिए तैयार किया जा रहा है।
सुखीजा के अनुसार कई बार वरिष्ठ अधिकारी कुछ लोगों को जेल में थोड़ा समय बिताने की अनुमति देने का आदेश देते थे। इसकी जरूरत महसूस करते हुए अब वरिष्ठ अधिकारियों को एक प्रस्ताव देकर जेल में लोगों को समय बिताने की अनुमति देने का अधिकार हासिल कर लिया गया है। खास बात यह है कि जेल में आने वाले गेस्ट को कैदियों का कपड़ा और जेल की किचन में तैयार खाना दिया जाता है।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।