गहलोत की माफी से भी नहीं बनी बात, मुख्यमंत्री पर फैसला 2 दिन में
<p>राजस्थान के मुख्यमंत्री को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एक-दो दिन में फैसला करेंगी</p>
राजस्थान में जारी सियासी संकट के बीच कॉन्ग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के बयान ने सियासी पारा चढ़ा दिया है वेणुगोपाल का कहना है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एक-दो दिन में फैसला करेंगी। इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी से मिलकर राज्य में हुए घटनाक्रम पर माफी मांगी। उन्होंने यह भी कहा कि वह अब अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे। सोनिया गांधी के आवास ‘10 जनपथ’ पर उनसे मुलाकात के बाद गहलोत ने यह भी कहा कि उनके मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के बारे में फैसला सोनिया गांधी करेंगी।
गहलोत ने चुनाव नहीं लड़ने का किया ऐलान
सोनिया गांधी के साथ करीब एक घंटे तक चली मुलाकात के बाद जब अशोक गहलोत बाहर आए तो उनके चेहरे पर तनाव साफ झलक रहा था। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि राजस्थान में पिछले दिनों जो कुछ भी हुआ, उससे उन्हें पीड़ा हुई है। उसके लिए उन्होंने सोनिया गांधी से माफी मांगी है। गहलोत ने बताया कि वह अब अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे।
...वरना होगी कड़ी कार्रवाई
सियासी संकट के बीच कांग्रेस ने गुरुवार को राजस्थान के अपने नेताओं को चेतावनी दी कि वे अन्य नेताओं के खिलाफ और पार्टी के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी नहीं करें। कांग्रेस ने साफ किया कि इस निर्देश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?