गजब..! डॉक्टर ने हिंदी में लिखा दवाई का पर्चा
<p><em><strong>यह असर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान की डॉक्टरों से हिंदी में प्रिस्क्रिप्शन लिखने की अपील का है</strong></em></p>
सोशल मीडिया पर डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन की एक तस्वीर वायरल हो रही है। अमूमन देखा गया है कि दवाई का पर्चा अंग्रेजी भाषा में लिखा जाता है पर ये वाला पर्चा हिंदी भाषा में है। यही वजह है कि डॉक्टर के इस हिंदी प्रिस्क्रिप्शन की तस्वीर सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर की जा रही है। दावा किया गया कि यह असर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की डॉक्टरों से हिंदी में प्रिस्क्रिप्शन लिखने की अपील का है। और हां, इंटरनेट पर वायरल हुआ यह प्रिस्क्रिप्शन मध्य प्रदेश के सतना में एक डॉक्टर द्वारा लिखा गया है।
क्या लिखा है प्रिस्किप्शन में?
सोशल मीडिया पर वायरल इस प्रिस्क्रिप्शन के अनुसार, मरीज को पेट के निचले हिस्से में दर्द के बारे में लिखा, जिसे उन्होंने 'पेन इन लोअर एब्डोमेन' लिखा है। डॉक्टर ने पूरी केस हिस्ट्री भी हिंदी में लिखी। फिर उन्होंने आरएक्स के बजाय ‘श्री हरि’ के साथ सेक्शन शुरू करते हुए दवाएं भी हिंदी में ही लिखी हैं। उन्होंने पांच अलग-अलग तरह की दवाएं लिखीं, जिनके नाम हिंदी में लिखे हैं।
What's Your Reaction?