गुरुग्राम: बंद सूटकेस में मिला युवती का शव, बदन पर नहीं था एक भी कपड़ा

<p><em><strong>ऑटो चालक ने संदिग्ध हालत में सूटकेस पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी</strong></em></p>

गुरुग्राम: बंद सूटकेस में मिला युवती का शव, बदन पर नहीं था एक भी कपड़ा
18-10-2022 - 05:41 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली-जयपुर हाइवे किनारे इफ्को चौक पर झाड़ियों के पास बंद सूटकेस में युवती का शव मिला। यहां से गुजर रहे ऑटो चालक ने संदिग्ध हालत में सूटकेस पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। सूटकेस खुलते ही पुलिसकर्मी हैरान हो गई। नग्न हालत में करीब 25 साल की युवती का शव सूटकेस में था। शव को पोस्टमॉर्टम हाउस में भिजवाकर पुलिस ने युवती की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
ये मामला सोमवार शाम को सामने आया। दोपहर बाद करीब 4 बजे एक ऑटो चालक ने पुलिस को सूचना दी कि जयपुर से दिल्ली की ओर आते समय इफ्को चैक से सुखराली गांव की ओर मुड़ते हुए सड़क किनारे झाड़ियों के पास ये सूटकेस पड़ा है। सूचना मिलते ही सेक्टर-18 थाने से पुलिस टीम पहुंची। पुलिस टीम ने सूटकेस खोलकर देखा तो अंदर नग्न हालत में युवती का शव दिखा। ये देखते ही पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए।
शव कब और किसने फेंका?
सूचना अधिकारियों को दी गई तो डीसीपी वेस्ट दीपक सहारन भी मौके पर पहुंचे। सेक्टर-18 थाना एसएचओ, क्राइम ब्रांच, फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। मौके की जांच पर सामने आया कि युवती की कहीं अन्य स्थान पर हत्या कर शव को सूटकेस में डालकर यहां फेंका गया है। लेकिन, अभी ये स्पष्ट नहीं है कि शव कब और किसने फेंका। आस-पास के लोगों से पूछताछ की गई लेकिन मृतक युवती की पहचान नहीं हो सकी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।