युवाओं को तेजी से शिकार बना रहा है कैंसर, कम उम्र वालों पर करता है वार
<p><em><strong>44 देशों के कैंसर रजिस्ट्री रेकॉर्ड की एक नई समीक्षा में पता चला है कि आंत और 13 अन्य प्रकार के कैंसर के शुरुआती मामले तेजी से बढ़ रहे हैं</strong></em></p>
एक समय कैंसर को बुढ़ापे की बीमारी माना जाता था। लेकिन आज के समय ये युवाओं में तेजी से फैल रहा है। कैंसर लगातार युवाओं को अपना शिकार बना रहा है। 44 देशों के कैंसर रजिस्ट्री रेकॉर्ड की एक नई समीक्षा में पता चला है कि आंत और 13 अन्य प्रकार के कैंसर के शुरुआती मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इनमें से ज्यादातर ऐसे हैं जो पाचन तंत्र को प्रभावित करते हैं। यह मामले 50 से कम उम्र के लोगों में बढ़ रहे हैं। यह वृद्धि मध्यम आय और अधिक आय वाले देशों में हो रही है।
इस रिव्यू के सह-लेखक हार्वर्ड टी.एच. चान पब्लिक स्कूल में पैथोलॉजी के प्रोफेसर शुजी ओगिनो ने कहा कि ज्यादातर मामले मोटापा, निष्क्रियता, डायबिटीज, स्मोकिंग, एल्कोहल, प्रदूषण, पश्चिमी देशों में ज्यादातर खाए जाने वाले रेड मीट से जुड़ी हैं। उन्होंने आगे कहा, श्कैंसर के कई अज्ञात कारक भी हैं, जैसे खाद या खाने में मिलाया जाने वाला कैमिकल भी हो सकता हैं। हमें अभी इसका पता नहीं है। ओगिनो का ऐसा मानना इसलिए है क्योंकि 14 में से 8 मामले पेट और पाचन तंत्र से जुड़े हुए हैं।
What's Your Reaction?