अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में अस्पताल में भर्ती, इंटरनेट बंद, इमरान खान रैली से क्यों जुड़ा कनेक्शन..!

<p><em>पाकिस्तान ख़बरों का बाजार बना हुआ है &nbsp;इन दिनों राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने के अलावा पूरे पाकिस्तान में इंटरनेट ठप होने की खबर आ रही हैं।इन सबके अलावा कई मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों द्वारा यह भी दावा किया गया कि भारत का मोस्टवांटेड अपराधी और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को किसी ने जहर दिया है। इसके बाद उसे कराची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालात नाजुक बताई जा रही है। पाकिस्तान में कुछ लोगों का दावा है कि दाऊद इब्राहिम के स्वास्थ्य से जुड़ी खबर को छुपाने के लिए इंटरनेट बंद किया गया है, वहीं पाक सरकार से जुड़े कुछ लोगों का कहना है कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की वर्चुअल रैली के चलते सरकार ने इंटरनेट ठप किया है।</em></p>

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में अस्पताल में भर्ती, इंटरनेट बंद, इमरान खान रैली से क्यों जुड़ा कनेक्शन..!
18-12-2023 - 03:35 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार पाकिस्तान के कई इलाकों में इंटरनेट बंद होने की भी खबरें आ रही हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब चलाने में भी दिक्कतें आ रही हैं। फरवरी 2024 में यहां चुनाव होने हैं। पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने इसका एलान भी कर दिया है। वहीं इसी बीच इमरान खान की वर्चुअल रैली की घोषणा हुई और ये कह कर इंटरनेट बंद कर दिया गया कि इस रैली से हालत बिगड़ सकते हैं। 

अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं 

हालांकि दाऊद को जहर दिए जाने की खबर की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन सोशल मीडिया पर उसे जहर दिए जाने की बातें की जा रही हैं। वहीं इसी बीच पाकिस्तान के कई स्थानों पर इंटरनेट बंद होने की समाचार आने लगे । बहुत से लोग इसे दाऊद वाली खबर से भी जोड़कर देख रहे हैं । हालांकि बताया जा रहा है कि पाकिस्तान सरकार ने यह कदम इमरान खान की होने वाली वर्चुअल रैली को लेकर उठाया था।

रविवार रात को होनी थी इमरान खान की रैली 

जानकारी के अनुसार, रविवार रात को पूरा प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की एक रैली होने वाली थी। यह रैली वर्चुअल होनी थी। सरकार को आशंका थी कि इससे देश में कई जगह माहौल बिगड़ सकता है। इसलिए इमरान खान की रैली से ठीक पहले इंटरनेट बंद कर दिया गया, जिससे लोग इस रैली से जुड़ ही नहीं पायें। कई जगहों पर नेट कि स्पीड कम भी की गयी , जिससे इस रैली को स्ट्रीम करने में काफी दिक्कत हुई।

कई शहरों में सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म भी बंद 

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, रविवार रात आठ बजे के बाद से लाहौर, कराची और इस्लामाबाद समेत कई शहरों में कई सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म को एक्सेस करने में दिक्कत हुई। इसके अलावा कई जगहों इंटरनेट ना चलने की भी शिकायत की गई। हालांकि इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। हालांकि इसे लेकर सरकार या दूरसंचार विभाग की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।