आज ही डाउनलोड कीजिए ग्रुप डी के एडमिट कार्ड, तरीका यहां समझ लीजिए
NULL
रेलवे भर्ती बोर्ड 13 अगस्त को ग्रुप डी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर रहा है। ग्रुप डी परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त से किया जाना है। रेलवे भर्ती बोर्ड एग्जाम से 4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी करता है। इस हिसाब से 13 से एडमिट कार्ड जारी होना शुरू हो जाएंगे। एडमिट कार्ड आरआरबी की सभी रीजनल वेबसाइट्स पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने रीजन की आरआरबी वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉग इन करना होगा।
रेलवे में ग्रुप डी के 1 लाख से ज्यादा पदों पर भर्तियां होनी हैं। इस भर्ती के पहले चरण में तीन रेलवे जोन के पदों के लिए पहले राउंड में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) का आयोजन 17 अगस्त 2022 से किया जाना है।
फेज 1 की परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के परीक्षा केंद्र और शहर की जानकारी पहले ही जारी कर दी गई है। उम्मीदवार परीक्षा से जुड़ी हर जानकारी अपने रीजन की आरआरबी वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका
1. उम्मीदवार अपने रीजन की आरआरबी वेबसाइट पर जाएं।
2. इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि सबमिट करें।
4. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
5. अब इसे चेक कर डाउनलोड कर लें।
6. एग्जाम हॉल ले जाने के लिए इसका एक प्रिंट ले लें।
What's Your Reaction?