अब आईपीएल में महिलाओं की बल्ले-बल्ले, अगले साल शुरू हो जाएगी लीग
NULL
महिलाओं की इंडियन प्रीमियर लीग मार्च 2023 में शुरू की जाएगी और संभावना है कि इसमें पांच टीमें खेलेंगी। शुक्रवार, 12 अगस्त को इसका पुख्ता संकेत भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दिया। इस अधिकारी की मानें तो डब्ल्यूआईपीएल मार्च के पहले हफ्ते में शुरू होगा और पहले साल चार हफ्ते की विंडो निर्धारित की है।
टूर्नामेंट पांच या छह टीमों का हो सकता है क्योंकि संभावित निवेशकों के बीच इसको लेकर काफी दिलचस्पी है। आगे टीमों की नीलामी की प्रक्रिया की घोषणा की जायेगी। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह ने अलग-अलग साक्षात्कार में पहले पुष्टि की थी कि डब्ल्यूआईपीएल 2023 में शुरू होगा।
What's Your Reaction?