कर्नाटक के चित्रदुर्ग में ट्रायल के दौरान डीआरडीओ का ड्रोन क्रैश

<p><em><strong>रक्षा अधिकारियों ने कहा, डीआरडीओ की ओर से डवलप किया जा रहा एक तापस ड्रोन कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के एक गांव में ट्रायल फ्लाइट के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।</strong></em></p>

कर्नाटक के चित्रदुर्ग में ट्रायल के दौरान डीआरडीओ का ड्रोन क्रैश
21-08-2023 - 08:09 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

डिफेंस रिसर्च एंड डवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन यानी डीआरडीओ का एक तापस मानवरहित हवाई वाहन रविवार सुबह कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एक गांव के पास खेत में क्रैश हो गया। अधिकारियों के अनुसार, तापस ट्रायल के दौरान क्रैश हुआ है।
उमड़ी स्थानीय ग्रामीणों की भीड़
जैसे ही ड्रोन क्रैश होने की बात फैली, स्थानीय ग्रामीण दुर्घटना स्थल को देखने के लिए दौड़ पड़े। तस्वीरों से पता चलता है कि क्षतिग्रस्त यूएवी और उसके उपकरण खुले मैदान पर बिखरे हुए हैं।

पहले रुस्तम-द्वितीय के रूप में जाना जाता था
हवाई निगरानी के लिए टैक्टिकल एयरबोर्न प्लेटफॉर्म-बियॉन्ड होराइजन-201 या तापस बीएच-201 एक लंबे समय तक चलने वाला मानव रहित हवाई वाहन है, जिसे पहले रुस्तम-द्वितीय के रूप में जाना जाता था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।