‘गदर-2’ की सक्सेस के बावजूद नीलाम हो रहा था सनी देओल का बंगला... अब बैंक ऑफ बड़ौदा ने लगाई रोक !
<p><em><strong>सनी देओल की फिल्म गदर-2 का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म की जबरदस्त कमाई का सिलसिला लगातार जारी है। फिल्म की सक्सेस को देखते गुए सनी देओल की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। हालांकि इसी बीच उनसे जुड़ी एक खबर ने फैंस को हैरान कर दिया है। जानकारी के अनुसार बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा प्रकाशित एक नोटिस में कहा गया था कि मुंबई के जुहू इलाके में स्थित सनी विला को बकाया भुगतान न करने पर ई-नीलामी की जाएगी। यानी साफ शब्दों में कहें तो सनी देओल के ऊपर भारी-भरकम कर्जा है जिसे न चुका पाने के चलते अब उनकी एक बड़ी प्रॉपर्टी की नीलामी होने जा रही थी। इतना ही नहीं बंगले की नीलामी के लिए बैंक ने एक एड भी पब्लिश करवाया दिया था। लेकिन, अब बैंक ही ओर से कहा गया है कि उनकी यह प्रॉपर्टी पर नीलाम नहीं की जाएगी।</strong></em></p>
बॉलीवुड के सुपरस्टार सनी देओल की फिल्म गदर-2 ने अब तक 336 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। हर तरफ बस तारा सिंह और सकीना की लव स्टोरी के ही चर्चे हो रहे हैं। वहीं, एक तरफ ये भी खबरें सामने आ रही हैं कि सनी देओल को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।
भारी-भरकम रकम लोन पर ली थी
पूरे मामले की अगर बात करें तो सनी देओल ने अपना बंगला जिसका नाम सनी विला है, उस पर एक अच्छे-खासे बड़े अमाउंट का लोन लिया था। इस बंगले को वापस हासिल करने के लिए सनी को 56 करोड़ रुपये भरने थे। लेकिन, अभी तक सनी देओल ने अमाउंट बैंक को नहीं लौटाया है, जिसके चलते अब इसे नीलाम करने का नॉटिस जारी कर दिया गया था। लोन और लोन पर लगे ब्याज को वसूलने के लिए अब बैंक ने ये कदम उठाया है। बंगले की नीलामी 25 सितंबर को किया जाना तय किया गया था। हालांकि इस बीच कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बैंक ऑफ बड़ौदा के फैसले पर सवाल उठाये हैं। उन्होंने सवाल किया है कि आखिर 24 घंटों में ऐसा क्या हुआ कि बैंक को अपना फैसला वापस लेना पड़ा।
सनी की अब तक की सबसे बड़ी हिट
हालांकि अभी तक सनी देओल की तरफ से इस खबर पर किसी भी तरह का रिएक्शन सामने नहीं आया है। वहीं, बात करें गदर-2 की तो सनी देओल को उनके करियर की अब तक सबसे बड़ी हिट फिल्म मिल गई है। गदर-2 के तूफान के आगे ओएमजी-2 भी पीछे रह गई है। फिल्म की सक्सेस से सनी देओल काफी खुश हैं। मेकर्स भी फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई तो देख खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।
What's Your Reaction?