पीना कितना घातक..! शंकर मिश्रा का हाल देख कर सभी लेंगे सबक, बंगलुरु से हुआ गिरफ्तार
<p>वो सफर के दौरान ड्रिंक कर होश खो बैठा और कर डाली ऐसी हरकत ,जिससे उसकी दुनिया में फ़ैल गयी सिर्फ शर्मिंदगी | जी हाँ,अच्छी कंपनी के उच्च पद पर आसीन शंकर मिश्रा ने उस दिन इतनी पी ली थी कि उसे होश ही नही रहा और उसने फ्लाइट में यात्रा कर रही बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर डाला । एयर इंडिया की मानें तो एक बार को तो बुजुर्ग महिला ने उसे माफ़ भी कर दिया था लेकिन अब उनके परिवार वाले शंकर मिश्रा को बख्शने के मूड में बिलकुल नहीं हैं। उनकी दर्ज शिकायत पर आज सुबह शनिवार को शंकर को बंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया गया। </p>
भारत में वेल्स फार्गो कंपनी में था वाइस प्रेसिडेंट
एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला यात्री पर पेशाब करने वाले शंकर मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। शंकर की गिरफ्तारी बेंगलुरु से हुई है। दिल्ली पुलिस की टीम मुंबई पहुंची थी। यहां महाराष्ट्र में कई ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। मुंबई से पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शंकर मिश्रा बेंगलुरु में है। इसके बाद टीमें यहां पहुंची थीं। पुलिस उसे बेंगलुरु से दिल्ली लाएगी। शंकर मिश्रा को एक दिन पहले ही वेल्स फार्गो कंपनी ने नौकरी से बर्खास्त कर दिया था। शंकर मिश्रा कंपनी का भारत में वाइस प्रेसिडेंट था। तीन पहले ही उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी हुआ था ताकि वह देश छोड़कर न भाग सके।
पिता और वकील ने दी ये दलील
इससे पहले शुक्रवार को शंकर मिश्रा के पिता श्याम मिश्रा मीडिया के सामने आए थे और उन्होंने अपने बेटे का बचाव किया था। शंकर की वकील ईशानी शर्मा ने भी इस मामले में कहा था कि घटना का कोई गवाह नहीं है। पिता ने तो उनके बेटे को ब्लैकमेल किए जाने तक का दावा किया था। उन्होंने सवाल उठाया था कि उनके बेटे की उम्र महज 34 साल है। वह एक 18 साल की बेटी का पिता है। वह इस तरह की हरकत नहीं कर सकता है।
What's Your Reaction?