100 करोड़ क्लब में शामिल हुई दृश्यम-2... सिर्फ 60 करोड़ में बनी है फिल्म

<p><em><strong>फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन 8.62 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस तरह फिल्म की कुल कमाई 104.66 करोड़ हो गई है।</strong></em></p>

100 करोड़ क्लब में शामिल हुई दृश्यम-2... सिर्फ 60 करोड़ में बनी है फिल्म
26-11-2022 - 09:19 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

अजय देवगन स्टारर फिल्म दृश्यम-2 ने एक हफ्ते के अंदर ही 100 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन 8.62 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस तरह फिल्म की कुल कमाई 104.66 करोड़ हो गई है। बॉलीवुड के लिए ये साल काफी फीका रहा है। चंद ही फिल्में ऐसी हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। अब दृश्यम-2 भी इस फेहरिस्त का हिस्सा हो गई है।
तरण आदर्श ने बताया लेटेस्ट कलेक्शन
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म का लेटेस्ट कलेक्शन शेयर करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा- ‘दृश्यम 2 नॉट आउट है। पहले हफ्ते में फिल्म ने सॉलिड स्कोर बनाया है। अब दूसरे हफ्ते पर सभी की निगाहें हैं। शुक्रवार 15.38 करोड़, शनिवार 21.59 करोड़, रविवार 27.17 करोड़, सोमवार 11.87 करोड़, मंगलवार 10.48 करोड़, बुधवार 9.55 करोड़, गुरुवार 8.62 करोड़। कुल 104.66 करोड़।’ 
60 करोड़ में बनी है फिल्म 
करीब 60 करोड़ के बजट में बनी दृश्यम-2 ने अब रिलीज के सात ही दिनों में अपने बजट का लगभग दुगुना प्रॉफिट कमा लिया है। फिल्म अभी भी थिएटर्स में तगड़ा कलेक्शन कर रही है।
2022 में ओपनिंग वीकेंड में इन फिल्मों ने कूटा पैसा
इस साल जितनी भी हिंदी फिल्में रिलीज हुईं हैं। उन सभी में ओपनिंग वीकेंड पर सबसे ज्यादा कलेक्शन ब्रह्मास्त्र ने किया था। ब्रह्मास्त्र ने शुरुआती तीन दिनों में 111 करोड़ की कमाई कर ली थी। 64 करोड़ के कलेक्शन के साथ दृश्यम-2 ने दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। करीब 56 करोड़ के कलेक्शन के साथ भूल भुलैया 2 तीसरे नंबर पर है। चैथे और पांचवें नंबर पर सम्राट पृथ्वीराज और गंगूबाई काठियावाड़ी काबिज हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।