भूकंप से अफगानिस्तान, पाकिस्तान में भारी नुकसान, कुल 21 लोगों की मौत की खबर से आमजन दहशत में
<p>पहले से ही कंगाली से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए भूकंप एक नयी मुसीबत बन कर आया है। भूकंप प्रभावित अवाम की मदद करने में अब नये सिरे से व्यय करना पड़ेगा। कल मंगलवार, 21 मार्च की देर रात करीब 10.15 बजे भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.6 मापी गई। पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भूकंप की वजह से भारी नुकसान की खबरें हैं।। अफगानिस्तान में भूकंप से अब तक कम से कम 10 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं पाकिस्तान में 2 औरतों समेत 11 लोग भूकंप की वजह से मार गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान में 160 लोग जख्मी भी हुए हैं।</p>
पाकिस्तान में मंगलवार रात आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई है।यहाँ कुछ हिस्सों में मंगलवार रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। देश के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार भूकंप की तीव्रता 6.8 थी और इससे लोगों में घबराहट फैल गई तथा वे अपने घरों से बाहर निकल आये ।
भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में
पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में था।लाहौर, इस्लामाबाद, पेशावर, झेलम, शेखूपुरा, स्वात, नौशेरा, मुल्तान, स्वात, शांगला सहित विभिन्न स्थानों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। पाकिस्तान में भूकंप से अब तक 11 लोगों के मारे जाने की खबर है। झटके इतने तेज थे कि कई मकान ढह गए। ऊंची-ऊंची बिल्डिंगों में रहने वाले लोग घरों से बाहर निकल आए और काफी समय तक ऑफ्टरशॉक की डर से बाहर ही रहे।
अफगानिस्तान में जमीन के 180 किमी अंदर था केंद्र
यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के जमीन में 180 किलोमीटर की गहराई में था।भूकंप के झटके भारत, अफगानिस्तान, किर्गिस्तान, उज्बेकिस्तान चीन समेत कई देशों में भी महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर 6.6 की तीव्रता वाले भूकंप को रात 10:17 बजे दर्ज किया गया।
पाकिस्तान में स्वास्थ्य एजेंसियां हाई अलर्ट
पाकिस्तान की आपातकालीन सेवाओं के एक प्रवक्ता बिलाल फैजी ने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सदमे की स्थिति में 100 से अधिक लोगों को अस्पतालों में ले जाया गया। जियो न्यूज के मुताबिक, पाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री अब्दुल कादिर पटेल ने पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के साथ-साथ फेडरल गवर्नमेंट पॉलीक्लिनिक में एक आपातकालीन अलर्ट जारी किया है।
घायलों तक सरकारी मदद पहुंचाने के लिए राज्य सरकार की कई टीमों को लगाया गया है। रात होने के कारण दूर दराज के इलाकों में अब भी राहत टीमें नहीं पहुंच पाई हैं। बताया जा रहा है कि सबसे ज्यादा नुकसान पहाड़ियों के किनारे बसे लोगों को हुआ है। पाकिस्तान पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहा है। ऐसे में भूकंप से तबाह लोगों की मदद करना काफी मुश्किल हो सकता है।
What's Your Reaction?