अजमेर में टूटकर गिरा टावर झूला, बच्चे और महिलाओं समेत कई घायल
<p><em><strong>झूले का एक हिस्सा टूटकर अलग हो गया, जिससे काफी ऊंचाई से गिरने के कारण झूले पर बैठे लोग घायल हो गए।</strong></em></p>
अजमेर के कुंदन नगर में चल रहे दरबार डिज्नीलैंड में टावर झूला टूटकर गिरने से कई बच्चों समेत कई लोग घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची व घायलों को तत्काल जेएलएन अस्पताल पहुचाया गया। वहीं, झूला संचालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। यह झूला अजमेर बस स्टैंड क्षेत्र स्थित कुंदन नगर के नजदीक लगी प्रदर्शनी में लगा हुआ थे। दुर्घटना में कई महिलाएं और बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर अंशदीप ने जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय मे चिकित्सकों को अलर्ट कर घायलों के इलाज की व्यवस्था की है।
एक अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि झूला का एक हिस्सा टूट कर अलग हो गया और काफी ऊंचाई से गिरने के कारण झूले पर बैठे लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जाएगी और भविष्य में ऐसी घटना न हो इसके लिए हम काम करेंगे। सभी घायल खतरे से बाहर हैं।
What's Your Reaction?