ठण्ड के साथ वापिस लौटने लगी है गुलाबी नगरी में पर्यटन स्थलों की रंगत

<p><em><strong>राजस्थान में सर्दियाँ दस्तक दे चुकी है।&nbsp;जैसे-जैसे सर्दी बढ़ रही&nbsp;है , राजस्थान की राजधानी जयपुर में सैलानियों की चहल-कदमी भी बढ़ती जा रही है, जिससे शहर की खूबसूरती में चार चांद लग गए हैं।</strong></em></p>

ठण्ड के साथ वापिस लौटने लगी है गुलाबी नगरी में पर्यटन स्थलों की रंगत
23-11-2022 - 05:53 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

कोरोना  में  पर्यटन  हो  गया  था  ठप
कोरोना महामारी के कारण प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की आवाजाही  रुक गई थी। लेकिन अब हालात सामान्य हो चुके हैं और एक बार फिर गुलाबी नगरी पर्यटकों की भीड़ के रंग में रंगी नजर आने लगी है। राजधानी जयपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों जिनमें आमेर दुर्ग, जलमहल, अल्बर्ट हॉल,जंतर-मंतर पर सैलानियों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है। राजधानी जयपुर में देश ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटक भी आना शुरू हो गए हैं।
कोरोना महामारी के दौर में जयपुर समेत पूरे प्रदेश में ही पर्यटन स्थलों पर प्रवेश बन्द कर दिए गए थे। पर्यटन स्थलों के बन्द होने से ना सिर्फ राजस्थान में सन्नाटा पसर गया था बल्कि इनके आस-पास के व्यापारियों का भी नुकसान हुआ था लेकिन अब पर्यटन स्थलों की रौनक धीरे-धीरे लौटने लगी है। 

धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा पर्यटन  
साल 2022 आते आते प्रदेश का पर्यटन फिर पटरी पर लौट आया है। साल 2020 में प्रदेश में 155.63 लाख पर्यटकों का आगमन हुआ जिनमें से 151.17 लाख देशी पर्यटक थे तो वहीं 4.46 लाख विदेशी पर्यटकों का आगमन हुआ। लेकिन, अब धीरे-धीरे इस संख्या में इजाफा हो रहा है।  वर्ष 2021 में कुल 220.24 लाख पर्यटकों ने प्रदेश के पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया जिनमें से देशी पर्यटकों की संख्या 219.89 लाख थी तो वहीं 0.35 लाख  विदेशी पर्यटक घूमने आए। हाल के आंकडों को देखें तो साल 2022 में सितम्बर माह तक कुल 757.26 लाख पर्यटक प्रदेश का भ्रमण कर चुके हैं जिनमें देशी पर्यटकों की संख्या 755.62 लाख है तो वहीं विदेशी पर्यटक 1.64 लाख हैं। 
 पर्यटकों की बढती संख्या से ना सिर्फ पर्यटन स्थलों की खूबसूरती लौट रही है बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी गति मिल रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।