दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में भूकंप के तीव्र झटके, रिक्टर पैमाने पर 5.8 की तीव्रता वाले इस भूकंप का केंद्र नेपाल
<p>नई दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के साथ समूचे उत्तर भारत में आज, मंगलवार 24 जनवरी की दोपहर करीब ढाई बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिसमोलॉजी (NCS) के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र नेपाल था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.8 आकी गई है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई शहरों में भी भूकंप के झटकों का असर महसूस किया गया है। लखनऊ में करीब 2 से 3 सेकंड तक भूकंप के झटकों को महसूस किया गया। इसके अलावा उत्तराखंड के चंपावत, उधम सिंह नगर, बागेश्वर, देहरादून, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ के अलावा कई जिलों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हरियाणा में भी भूकंप के झटकों का प्रभाव सुनने को मिला है।</p>
भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। भूकंप के झटके महसूस करने के बाद घबराए लोग अपने-्अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। उत्तर प्रदेश के नई दिल्ली से सटे नोएडा जिले के सेक्टर 16 के कार्यालयों में काम कर रहे लोग भूकंप की स्थिति को भापंते ही दफ्तर से बाहर आ गए। लखनऊ में भी लोगों ने ज्यादा तेज झटके की बात कही है। अभी तक इस भूकंप के कारण किसी विशेष जानमाल की हानि की बात सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें..
कुछ लोगों ने 30 सेकेंड तक झटके महसूस किए जाने की बात कही है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटियों में रहने वाले लोगों को भूकंप के झटके काफी तेज महसूस हुए। ऊंची उमारतों में रहने वाले लोग फौरन बाहर की ओर भागे। कई लोगों ने लंबे समय तक झटके महसूस होने की बात बताई। लोगों ने दफ्तरों में कुर्सी-टेबल हिलने की तो घरों में लोगों ने अपने आप ही पंखों के हिलने की जानकारी दी।
What's Your Reaction?