खाओ-पियो, बिस्तर लगा है सो जाओ...! रेस्टोरेंट का अनोखा ऑफर
<p><em><strong>इन दिनों एक खास रेस्टोरेंट खूब चर्चा में है। दरअसल ये अपने ग्राहकों को खाना खाने के बाद नींद लेने का अवसर देता है। जॉर्डन की राजधानी अम्मान में स्थित रेस्तरां मोआब वहां खाना खाने वालों को एसी कमरों में आरामदायक बिस्तरों पर सोने का ऑफर देता है। </strong></em></p>
क्या आपको कभी किसी रेस्टोरेंट में शानदार भोजन करने के बाद आराम करने का ऑफर मिला है? जी हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा। दरअसल, इन दिनों एक रेस्टोरेंट कुछ ऐसा ही कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, जॉर्डन में एक रेस्तरां अपने ग्राहकों को देश का राष्ट्रीय व्यंजन मनसाफ खाने के बाद एसी में नींद लेने का मौका दे रहा है।
खाना खाएं और यहीं सो जाएं
जॉर्डन की राजधानी अम्मान में स्थित रेस्तरां मोआब वहां खाना खाने वालों को एसी कमरों में आरामदायक बिस्तरों पर सोने का ऑफर देता है यानी रेस्टोरेंट में खाना खाएं और ज्यादा खा लिया तो यहीं मजे से सो जाएं। माना जाता है कि मनसाफ खाने के बाद नींद का अहसास होता है। ये एक पारंपरिक लेवेंटाइन व्यंजन है जो लैंब से बना होता है, जिसे सूखे दही की चटनी में पकाया जाता है और चावल के साथ परोसा जाता है।
मजाक में शुरू हुआ कॉन्सेप्ट
रेस्तरां के मालिक के बेटे मुसाब मुबेदीन ने बताया, ‘रेस्तरां में बिस्तर लगाने का विचार एक मजाक और सजावट के रूप में शुरू हुआ था, ताकि मनसाफ खाने वालों को ये हाई फैट भोजन करने के बाद नींद का अनुभव हो सके।’
ग्राहक बोला था, यार बिस्तर लगवा दो
उन्होंने कहा कि एक बार ग्राहकों ने रेस्तरां के कर्मचारियों से एक दिन बस यूं ही ‘बिस्तर लगाने’ के लिए कहा था क्योंकि डिश खाने के बाद उन्हें नींद आ रही थी। मोबीदीन ने कहा, ‘इसलिए हम बिस्तर लाए और उन्हें रेस्तरां में एक अलग सेक्शन में सेट कर दिया। ग्राहक अब मनसाफ खाने के बाद थोड़ी देर यहां आराम और नींद ले लेते हैं।’
‘ये डिश खाकर नींद नहीं आई तो...’
वीडियो में एक ग्राहक, मोहम्मद अल-ओकदाह कहते हैं, ‘जॉर्डन में मनसाफ स्वाभाविक रूप से बहुत भारी भोजन है और मनसाफ खाने के बाद झपकी लेना, सोना हर किसी के लिए जरूरी है। क्योंकि मनसाफ दिमाग को हिला देता है, इसलिए सोना पड़ता है। अगर इसे खाने वाला नहीं सोया, तो पक्का मनसाफ में कुछ कमी है।’
What's Your Reaction?