यूक्रेन जंग का असरः रूस की यात्रा नहीं करेंगे पीएम मोदी, पुतिन से बनाएंगे दूरी

<p><em><strong>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल रूस नहीं जाएंगे। रूसी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेन में युद्ध में परमाणु हथियारों का उपयोग करने की धमकी के बाद पीएम मोदी व्लादिमिर पुतिन के साथ वार्षिक व्यक्तिगत शिखर सम्मेलन आयोजित नहीं करेंगे।</strong></em></p>

यूक्रेन जंग का असरः रूस की यात्रा नहीं करेंगे पीएम मोदी, पुतिन से बनाएंगे दूरी
11-12-2022 - 03:05 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

रूस और यूक्रेन की जंग जैसे—जैसे अपने घातक अंजाम की ओर बढ़ रही है, वैसे ही भारत पर दबाव और ​अधिक बढ़ रहा है। खासकर पुतिन के परमाणु युद्ध की धमकी देने के बाद भारत काफी सोच—समझकर चल रहा है। भारत-रूस के बीच संबंध मजबूत हैं, लेकिन अभी दोस्ती का ढोंग करना मोदी के लिए फायदेमंद नहीं हो सकता है। रूसी सरकार के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने पुतिन-मोदी शिखर सम्मेलन की संभावनाओं के बारे में कहा- यह इस साल नहीं होगा। भारत-रूस सालाना शिखर सम्मेलन एक रणनीतिक साझेदारी के लिए सर्वोच्च मंच है। अब तक इस मंच की 21 बैठकें हो चुकी हैं। 2000 के बाद यह केवल दूसरी बार होगा, जब भारत और रूस के नेता आमने-सामने नहीं मिलेंगे। आमतौर पर दिसंबर में आयोजित शिखर सम्मेलन को सिर्फ एक बार 2020 में कोरोना महामारी की वजह से रद्द कर दिया गया था।
जी-20 में हिस्सा लेने आएंगे राष्ट्रपति पुतिन
9 और 10 सितंबर 2023 में दिल्ली में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन हिस्सा लेंगे। जी-20 की रूसी शेरपा स्वेतलाना लुकाश ने यह जानकारी दी है। रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर भारत ने लगातार दोनों देशों के बीच एक राजनयिक संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया है। भारत इस मुद्दे का बातचीत से समाधान निकालने की दावा करता है।
रूस को अलग-थलग करना चाहता है अमेरिका
अमेरिका के मुताबिक, भारत अब हथियार और तेल को लेकर रूस के भरोसे नहीं रहना चाहता, वो दूसरे विकल्प खोज रहा है और अमेरिका इसमें मदद कर रहा है। एक स्पेशल रिपोर्ट में अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक अफसर के हवाले से यह दावा किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।