एयर इंडिया के विमान में सांप मिलने से मचा हड़कंप, जांच के आदेश
<p><em><strong>कार्गो होल्ड में सांप के होने की जानकारी विमान के दुबई एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद मिली। इस घटना के जांच के आदेश दे दिए गए हैं। </strong></em></p>
एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान में सांप मिलने से हड़कंप मच गया। घटना शनिवार की है। दरअसल, सांप एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान के कार्गो होल्ड में मिला है। कार्गो होल्ड में सांप के होने की जानकारी विमान के दुबई एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद मिली। पीटीआई के अनुसार इस घटना के जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फ्लाइट कालीकट से आई थी। कार्गो होल्ड में सांप होने की सूचना के बाद विमान में बैठे सभी यात्रियों को पहले सुरक्षित निकाला गया। उसके बाद विमान को ग्राउंड स्टाफ के हवाले किया गया ताकि वो इसकी अच्छे से जांच कर सकें।
What's Your Reaction?