विपक्ष को एकजुट करने का प्रयास, देवीलाल की जयंती पर हो रही रैली

विपक्ष को एकजुट करने का प्रयास, देवीलाल की जयंती पर हो रही रैली
07-09-2022 - 08:57 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

नीतीश कुमार ने जब से भारतीय जनता पार्टी का साथ छोड़ बिहार में राष्ट्रीय दनता दल (राजद) के साथ सरकार बनाई है, तब से ही उनके प्रधानमंत्री बनने को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि नीतीश कुमार इस मामले में खुलकर कुछ नहीं बोल रहे हैं लेकिन वे विपक्ष के साझा उम्मीदवार बनने का ख्वाब जरूर संजोये हुए हैं। इसी संदर्भ में वे विपक्ष को एक जुट करने के प्रयास किये जा रहे हैं।

इसी प्रयास के तहत सितंबर के आखिरी सप्ताह में हरियाणा के फतेहबाद में इंडियन नैशनल लोकदल (इनेलो) के संस्थापक और पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल की जयंती यानी 25 सितंबर को रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कांग्रेस को छोड़कर विपक्षी दलों के कई नेताओं को न्‍योता भेजा गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार , उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव  और विपक्ष के कई नेता 25 सितंबर को हरियाणा में इनेलो की इस रैली में शामिल होंगे। पार्टी के नेता अभय चौटाला ने मंगलवार को यह घोषणा की।

इनेलो प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला ने बताया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार, नेशनल कांफ्रेंस  के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, शिरोमणि अकाली दल  के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल, समाजवादी पार्टी  के अध्यक्ष अखिलेश यादव,  उनके पिता मुलायम सिंह यादव और मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को रैली में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है।
इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव अभय चौटाला ने बताया कि विपक्ष को एकजुट करने के इस प्रयास में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव, तेलुगू देशम पार्टी  के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार के साथ एक बैठक में चौटाला साहब ने उन्हें फतेहाबाद में 25 सितंबर की रैली में आमंत्रित किया है और वे इसमें शामिल होने के लिए तैयार हो गये हैं।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।