कार में बैठने वाले सभी लोगों के लिए सीट बेल्ट लगाना अब होगा अनिवार्य

कार में बैठने वाले सभी लोगों के लिए सीट बेल्ट लगाना अब होगा अनिवार्य
07-09-2022 - 08:58 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

चौपहिया वाहन यानी कार में बैठने वाले सभी लोगों के लिए अब सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य किया जायेगा। ऐसा नहीं करने पर उनके विरुद्ध जुर्माने का प्रावधान भी किया जाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सड़क हादसे में टाटै समूह के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्री के निधन पर खेद व्यक्त करके हुए ये बातें कहीं।


गडकरी ने कहा कि उनका मंत्रालय उन लोगों पर जुर्माना लगाने की योजना बना रहा है जो लोग कार में बिना सीट बेल्ट लगाये सफर करते हैं। उन्होंने कहा कि कार में बैठने वाले सभी लोगों को सीट बेल्ट लगानी चाहिए,  भले ही वे आगे या पीछे किसी भी सीट पर बैठे हों। अब सरकार ऐसी व्यवस्था करेगी कि जो सीट बेल्ट नहीं लगाएंगे, उन पर जल्द भारी जुर्माना लगाया जाएगा।
गडकरी ने प्रस्तावित नये सीट बेल्ट नियम के उल्लंघन पर लगाए जाने वाले जुर्माने की राशि को बताने से इनकार कर दिया। हालांकि, उन्होंने कहा कि कार बनाते समय एयरबैग को अनिवार्य बनाने के प्रावधान के साथ नए नियम की कारों को तैयार किया जाएगा। 
गडकरी ने कहा कि देश में 1 साल के अंदर 500,000 दुर्घटनाओं का रिकॉर्ड देखकर दंग रह गया हूं। गडकरी ने बताया कि सड़क हादसों में 60 प्रतिशत 18-34 आयु वर्ग के लोग शामिल हैं। उन्होंने ग्रामीण आबादी के शहरी क्षेत्रों में भारी प्रवास पर अफसोस जताया और कहा कि आज गांवों और वन क्षेत्रों में 65 प्रतिशत लोग सकल घरेलू उत्पाद के 12 प्रतिशत से अधिक का योगदान नहीं करते हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।