नया मालिक बनते ही एलन मस्क ने भारत में ट्विटर की पूरी टीम को निकाल फेंका

<p><em><strong>एलन मस्क जब से &nbsp;ट्विटर (Twitter) के नये मालिक बने हैं, तब ही से भारतीय उनके निशाने पर हैं। उन्होंने भारत में कार्यरत ट्विटर के ज्यादारतर कर्मचारियों को निकाल दिया है।</strong></em></p>

नया मालिक बनते ही एलन मस्क ने भारत में ट्विटर की पूरी टीम को निकाल फेंका
04-11-2022 - 11:06 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

ट्विटर कंपनी ने कर्मचारियों को एक मेल भेजकर कहा था कि शुक्रवार को छंटनी की जाएगी और इस मेल के अनुसार भारत में कर्मचारियों की छंटनी शुरू हो गई। उल्लेखनीय है कि ट्विटर के मालिक बनते ही मस्क ने कंपनी के भारतीय मूल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पराग अग्रवाल (Parag Agrawal) सहित चार बड़े अधिकारियों की छुट्टी कर दी थी। इसके बाद माना जा रहा था कि ट्विटर में बड़े पैमाने पर छंटनी की जाएगी। ट्विटर की तरफ से कर्मचारियों को भेजे गए मेल में कहा गया था कि ट्विटर को एक हेल्दी रास्ते पर ले जाने के लिए हम शुक्रवार को ग्लोबल वर्कफोर्स को कम करने की कठिन प्रक्रिया से गुजरेंगे।
सूत्रों के माध्यम से प्राप्त जानकारी के मुताबिक भारत में करीब-करीब पूरा स्टाफ हटा दिया गया है। पूरी क्यूरेशन टीम की छुट्टी कर दी गई है। यह टीम ट्विटर मोमेंट्स फीचर के लिए कंटेंट तैयार करती थी। साथ ही कम्युनिकेशंस, ग्लोबल कंटेंट पार्टनरशिप्स, सेल्स और एड रेवेन्यू, इंजीनियरिंग और प्रॉडक्ट टीमों पर भी गाज गिरी है। इन टीमों में पूरे या 50 फीसदी कर्मचारियों को निकाला गया है। ट्विटर से निकाले गए एक कर्मचारी ने कहा कि कॉन्ट्रेक्ट पर रखे गए कुछ कर्मचारियों को बरकरार रखा गया है। ये लोग कंपनी के फुल टाइम रोल पर नहीं थे।

उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2021 में पूरी दुनिया में ट्विटर के 7,500 कर्मचारी थे और भारत में इसके करीब 250 कर्मचारी थे। इनमें से ज्यादातर कर्मचारियों को हटा दिया गया है।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।