पाकिस्तान को धूल चटाकर इंग्लैंड बना टी-20 का डबल वर्ल्ड चैम्पियन

<p><em><strong>टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल मैच में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर दूसरी बार इस खिताब को अपने नाम किया।</strong></em></p>

पाकिस्तान को धूल चटाकर इंग्लैंड बना टी-20 का डबल वर्ल्ड चैम्पियन
13-11-2022 - 10:44 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

किस्मत से फाइनल तक पहुंची पाकिस्तान का गुडलक रविवार को नहीं चल पाया और उसे पांच विकेट से हराकर इंग्लैंड टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का चैम्पियन बना। इंग्लैंड टी-20 वर्ल्ड कप का खिताफ दूसरी बार जीतने वाली दूसरी टीम बनी है। इससे पहले इंग्लैंड 2010 में भी चैम्पियन बनी थी। 
बेन स्टोक्स की मैच विनिंग पारी 
इंग्लैंड के धाकड़ ऑलराउंडर बेन स्टोक्स एक बार फिर बड़े मैच में टीम के लिए मैच विनर साबित हुए। बेन स्टोक्स ने 49 गेंदों पर नाबाद 52 रनों की पारी खेली, इस पारी में उन्होंने 5 चैके और 1 छक्का जड़ा। बेन स्टोक्स के अलावा जोस बटलर ने 26 रन का योगदान दिया। हैरी चेरिंगटन भी 23 गेंदों पर 20 रन ही बना सके।

सैम कुरेन-आदिल राशिद पड़े भारी 
इंग्लैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सैम कुरेन और लेग स्पिनर आदिल राशिद ने पाकिस्तानी बल्लेबाजी लाइनअप को इतने दबाव में ला दिया कि वह टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में आठ विकेट पर 137 रन ही बना सकी। इस साल के शुरू में चोट से वापसी करने वाले कुरेन इंग्लैंड के लिए बेहतरीन गेंदबाज रहे हैं और उन्होंने चार ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट हासिल कर बड़े मैच में अपनी काबिलियत साबित की। वहीं, राशिद भी पीछे नहीं रहे, उन्होंने बीच के ओवरों में रन गति पर लगाम कसी जिसमें उन्होंने और कुरेन ने मिलकर 25 डॉट गेंद डाली।
पाकिस्तान बल्लेबाज रहे फ्लॉप 
बाबर आजम (28 गेंद में 32 रन) और मोहम्मद रिजवान (14 गेंद में 15 रन) ने सतर्क शुरूआत की, जैसा कि वे पिछले एक साल से करते रहे हैं। वहीं, मोहम्मद हारिस (12 गेंद में आठ रन) राशिद के सामने जूझते नजर आए और उन्हीं का शिकार बने। शान मसूद (28 गेंद में 38 रन) भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। इस टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाने वाले इफ्तिखार अहमद बिना खाता खोले आउट हुए। ऑलराउंडर शादाब खान भी 14 गेंदों पर 20 रन ही बना सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।