हारते-हारते बचा इंग्लैंड: अफगानिस्तान करने वाला था सबसे बड़ा उलटफेर

<p><em><strong>आईसीसी टी-20 विश्व कप 2022 के अपने पहले मैच में इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया।&nbsp;</strong></em></p>

हारते-हारते बचा इंग्लैंड: अफगानिस्तान करने वाला था सबसे बड़ा उलटफेर
23-10-2022 - 12:23 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

आईसीसी टी-20 विश्व कप 2022 में सुपर-12 के दूसरे मैच में इंग्लैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया। इस मैच में अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 111 रन का स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 18.1 ओवर में पांच विकेट खोकर 113 रन बना लिए। इस तरह इंग्लैंड की टीम ने टूर्नामेंट में जीत के आगाज किया। 
इंग्लैंड के खिलाफ अफगानिस्तान की टीम ने बेशक 111 रन का स्कोर खड़ा किया था, लेकिन टीम के गेंदबाजों ने कमाल का खेल दिखाया। अफगानी गेंदबाजों ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। इंग्लैंड के लिए सबसे अधिक लियाम लिविंगस्टोन 21 गेंद में 29 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा एलेक्स हेल्स ने 19 रनों की पारी खेली जबकि जोस बटलर और डेविड मलान ने 18-18 रनों का योगदान दिया।
इस तरह अफगानिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड के बल्लेबाज बिल्कुल भी आसानी रन नहीं बना सके। अफगानिस्तान की तरफ से गेंदबाजी में फजल हक फारुखी, मूजीब उर रहमान, राशिद खान, फरीद अहमद मलिक और कप्तान मोहम्मद नबी ने एक-एक विकेट लिये।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।