फरवरी के दूसरे सप्ताह में भी कड़ाके की ठंड से कांप रहा राजस्थान... फिर बारिश के आसार

<p><em>सर्दी की विदाई के समय में राजस्थान समेत हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश ठिठुर रहे है। इन राज्यों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है।</em><br /> &nbsp;</p>

फरवरी के दूसरे सप्ताह में भी कड़ाके की ठंड से कांप रहा राजस्थान... फिर बारिश के आसार
09-02-2024 - 09:50 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के गुजरने के बाद हवाओं का रुख पलटकर उत्तर की ओर हो गया है। इससे देश के उत्तरी और मध्य के राज्यों में ठिठुरन बड़ गई है। राजस्थान समेत हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। हरियाणा के करनाल में तापमान 4 डिग्री पहुंच गया है।

उधर, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार में तीन दिन तक सर्दी का दौर जारी रहेगा। मध्य प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया। यहां 11 फरवरी से बारिश की संभावना बनेगी। वहीं, उत्तर प्रदेश और बिहार में 5 दिन बाद बारिश हो सकती है।
दिल्ली समेत उत्तरी राज्यों में हल्का कोहरा देखने को मिला। मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में भी कोहरे के कारण विजिबिलिटी प्रभावित हुई। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में सुबह 200 मीटर से ज्यादा दूर देखना मुश्किल हो रहा था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।