दो दिन की तेज़ बारिश के बाद पड़ सकती है कड़ी गर्मी , जाने राजस्थान में मौसम की पूरी जानकारी
<p>राजस्थान में मानसून एंट्री के बाद से ही झमाझम वर्षा का सिलसिला चल पड़ा है। यहाँ के कई जिलों में कल गुरुवार को तेज बारिश हुई। मौसम केंद्र जयपुर ने आज छह जिलों (अजमेर, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा व टोंक) में भारी बरसात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 29 जून से 1 जुलाई तक अलग-अलग जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 2 जुलाई को सिस्टम गुजरने के बाद बारिश का दौर थमेगा।</p>
राजस्थान में अगले 48 घंटे तक भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और इस समयावधि में जमकर वर्षा की भविष्यवाणी भी की गयी है। एक बार फिर नदी-नाले उफान पर आ सकते हैं। लेकिन उसके बाद राजस्थान के अधिकतर इलाकों में मानसून कमजोर पड़ेगा और बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी।लेकिन ज्यादातर इलाकों में हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। उधर, बारिश की कमी के चलते एक बार फिर से उमस भरा माहौल लोगों को पसीना-पसीना करेगा। साथ ही कुछ जिलों के अधिकतम तापमान में फिर से उछाल आने की संभावना रहेगी।
जारी रहेगी हल्की बारिश
मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि एमपी पर बने कम दबाव क्षेत्र के चलते राजस्थान में अच्छी बारिश दर्ज हो रही है। कम दबाव का क्षेत्र 1 से 2 जुलाई तक बना रह सकता है, इसके बाद मानसून की गतिविधियों में कमी आएगी। राजस्थान के कुछ जिलों में हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। यह स्थिति एक सप्ताह तक रह सकती है। राजस्थान के कुछ इलाकों में बादल छाए रहेंगे।
पूरे राजस्थान में बारिश का असर
मौसम केन्द्र की ताजा रिपोर्ट के अनुसार 30 जून व एक जुलाई को राजस्थान में अच्छी बारिश होगी। 30 जून को तीन स्थानों पर अति भारी बारिश और 15 स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसी प्रकार एक जुलाई को आठ स्थानों पर भारी बारिश होगी, जबकि करीब-करीब पूरे राजस्थान में बारिश का असर दिखाई देगा। 2 व 3 जुलाई के लिए अभी किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है।
जयपुर में होगी गर्मी
मानसून की बारिश की गतिविधियों में कमी के साथ ही राजधानी जयपुर सहित अन्य क्षेत्रों के तापमान में बढ़ोतरी होगी। जयपुर की बात करें तो अभी अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया है, जो सप्ताहभर बाद 38 से 39 डिग्री के बीच होने की संभावना जताई जा रही है। उधर, रात के तापमान में भी दो डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है।
What's Your Reaction?