Rajasthan Weather : फिर बदलेगा मौसम, आएगा आंधी-तूफान... ! बाड़मेर, जयपुर, कोटा, धौलपुर में दिखा बदलाव
<p><em><strong>Rajasthan Weather Update : बाड़मेर में 37.8 डिग्री तक दिन का तापमान पहुंच गया है। वहीं, सवाईमाधोपुर का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि तापमान बढ़ने के साथ ही 16,17 मार्च को फिर से एक पश्चिमी विक्षोभ आएगा, जिसके कारण मौसम में बदलाव होगा।</strong></em></p>
प्रदेश में मार्च महीने में ही गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। बाड़मेर में 37.8 डिग्री, सवाई माधोपुर 36.5 डिग्री के साथ प्रदेश के किसी भी जिले में 34 डिग्री से कम तापमान दर्ज नहीं किया गया। बारां जिले का न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री रहा। तापमान बढ़ने के साथ ही 16-17 मार्च को फिर से एक पश्चिमी विक्षोभ आएगा, जिसके कारण मौसम में बदलाव होगा।
प्रदेश के अन्य जिलों की बात की जाए तो अजमेर जिले का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री दर्ज किया गया। भीलवाड़ा 33.1 डिग्री, अलवर 33.4 डिग्री, जयपुर 34.9 डिग्री, सीकर 33.5 डिग्री रहा। वही, कोटा जिले का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री, बूंदी 35.4 डिग्री, चित्तौड़गढ़ 36.2 डिग्री, धौलपुर 36.0 डिग्री, टोंक जिले का अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री दर्ज किया गया। सूर्यनगरी जोधपुर का अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री दर्ज किया गया। फिलहाल मौसम विभाग ने तापमान में वृद्धि के संकेत दिए हैं। इसी के साथ ही प्रदेश में दूसरे पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश में एक बार फिर तापमान में कमी देखने को मिल सकती है।
What's Your Reaction?