अपना फ्यूचर प्लान बताया सबके अज़ीज़ अब्दु रोज़िक ने , जल्द ही कर सकते हैं शादी

<p>&#39;बिग बॉस 16&#39; से बाहर आने के बाद भी अब्दु रोजिक हमेशा खबरों में बने रहते हैं। बिग बॉस 16 से तो उन्होंने काफी प्रसिद्धि पायी ही थी। &nbsp;इसके अलावा पिछले कुछ दिनों से वह रोहित शेट्टी के रियलिटी शो &#39;खतरों के खिलाड़ी सीजन 13&#39; में नजर आ रहे थे, लेकिन अब इस शो में उनका सफर खत्म हो गया है। अब शो से बाहर आते ही अब्दु ने अपने पर्सनल लाइफ से जुड़े कुछ ऐसे खुलासे किए हैं, जिसे सुन उनके फैंस को जरूर अच्छा लगेगा।&nbsp;</p>

अपना फ्यूचर प्लान बताया सबके अज़ीज़ अब्दु रोज़िक ने , जल्द ही कर सकते हैं शादी
12-09-2023 - 05:45 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

'बिग बॉस 16' के सबसे क्यूट कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक को लाखों लोग पसंद करते हैं और उनसे जुड़ी चीजें जानने के लिए हमेशा बेसब्र रहते हैं। दरअसल, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान अब्दु ने अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों के बारे में इत्मीनान से बात की। यहां उन्होंने अपनी शादी का भी ज़िक्र किया। इस इंटरव्यू में जब अब्दु से उनकी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सवाल किया गया तो, उन्होंने कहा- "मैं चाहता हूं कि अगले पांच साल में पूरी दुनिया मुझे जाने। मैं फिल्मों में काम करू। इसी दौरान उन्होंने अपनी शादी पर भी बात की और कहा की शायद मेरी शादी हो जाए और मेरे ढेर सारे बच्चे हों ।मुझे नही पता क्या होगा मेरे साथ, सिर्फ अल्लाह को ही पता है।"

बॉलीवुड में काम करने का सपना है अब्दु रोजिक का 

भले रियलिटी शो में काम करने के बाद अब्दु को शोहरत हासिल हुई है, लेकिन अभी उनका भारत आने का उद्देश्य पूरा नहीं हुआ है। अब्दु बॉलीवुड में काम करने लिए भारत आए थे, उन्हें हिंदी फिल्मों में काम करना है। अब्दु ने बताया- "मुझे भारत में खूब सारा काम करना है। मुझे फिल्मों में काम करना है। मुझे बॉलीवुड में काम करना है। मैं शाहरुख खान और सलमान खान सर के साथ काम करना चाहता हूं।"

टीवी सीरियल से डेब्यू करेंगे अब्दु 

खबरों की मानें, तो अब्दु रोजिक बहुत जल्द टीवी सीरियल में डेब्यू करने जा रहे हैं। वह बहुत जल्द छोटे पर्दे पर अपना डेब्यू करने वाले हैं। अब्दु 'जी टीवी' के शो 'प्यार का पहला नाम: राधा मोहन' में नजर आने वाले हैं। अब्दु इस सीरियल में कैमियो रोल निभाते नजर आएंगे। हालांकि, जिस तरह की अब्दु की फैन फॉलोइंग है, उससे यह तो साफ है कि आगे भी अब्दु कई शोज और फिल्मों में नजर आ सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।