जवान: शाहरुख की फिल्म की पहली झलक पर फैन्स फिदा 

<p><em><strong>शाहरुख खान के जवान के इस प्री-व्यू में भरपूर एक्शन दिख रहा है। साउथ की फिल्मों के चर्चित डायरेक्टर एटली की इस फिल्म का एक्शन भी वहां की फिल्मों की तरह ही है।</strong></em></p>

जवान: शाहरुख की फिल्म की पहली झलक पर फैन्स फिदा 
11-07-2023 - 08:06 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

मैं कौन हूं
कौन नहीं
पता नहीं
मां को किया वादा हूं
या अधूरा एक इरादा हूं
मैं अच्छा हूं
बुरा हूं
पुण्य हूं
या एक पाप हूं
ये खुद से पूछना
क्योंकि मैं भी आप हूं
रेडी...
जब मैं विलेन बनता हूं ना तो
मेरे सामने कोई भी हीरो टिक नहीं सकता
कुछ इस अंदाज में आरंभ होता है यह शाहरुख खान की नई फिल्म जवान का प्री-व्यू। शाहरुख की इस फिल्म की चर्चा उनकी हिट फिल्म ‘पठान’ के बाद ही शुरू हो गई थी। इसलिए सोमवार को जैसे ही ‘प्री-व्यू’ रिलीज हुआ फिल्म के कंटेंट को उत्सुकता बढ़ गई है। लोगों के बीच फिल्म की स्क्रिप्ट, स्टोरी और एक्शन की चर्चा हो रही है।
नौ घंटे के भीतर डेढ़ करोड़ व्यूज
रिलीज होने के नौ घंटे के भीतर इस प्री-व्यू को डेढ़ करोड़ व्यूज मिल चुके थे। प्री-व्यू के रिलीज होते ही ये ट्विटर पर नंबर वन ट्रेंड करने लगा। शाहरुख खान के जवान के इस प्री-व्यू में भरपूर एक्शन दिख रहा है। साउथ की फिल्मों के चर्चित डायरेक्टर एटली की इस फिल्म का एक्शन भी वहां की फिल्मों की तरह ही है।
हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी 
‘जवान’ रेड चिलीज एंटरटेनमेंट का प्रोडक्शन है, जिसे एटली ने डायरेक्ट किया है। शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान इसकी प्रोड्यूसर और गौरव वर्मा को-प्रोड्यूसर हैं। जवान 7 सितंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी। पहले फिल्म 2 जून को रिलीज होनी थी, लेकिन फिल्म की मेकिंग लंबा खिंचने की वजह से रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई।
‘जवान’ में कई बड़े स्टार
जवान में नयनतारा और विजय सेतुपति मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा दीपिका पादुकोण, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, गिरिजा ओक, संजीता भट्टाचार्य, लहर खान, आलिया कुरैशी, रिद्धि डोगरा, सुनील ग्रोवर और मुकेश छाबड़ा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म समीक्षक और फिल्म बिजनेस एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट में लिखा है, ‘इंतजार खत्म हुआ। जवान की झलक देखिये। जवान शानदार लग रहा है। जवान का प्री-व्यू देखने के बाद इसे लेकर उम्मीदें कई गुना बढ़ गई हैं।’
फिल्म में शाहरुख के कई लुक
जवान के ट्रेलर में शाहरुख के कुल छह से सात अलग-अलग लुक्स दिख रहे हैं। गंजा लुक, पुलिस वाला लुक, आर्मीमैन लुक, चैथा क्लीन शेव लुक। एक बड़े बालों वाला ‘रईस’ की तरह भी लुक दिख रहा है। आधे मास्क वाले चेहरे वाले लुक में जोड़ा जाए, तो कम से कम छह लुक्स दिख रहे हैं। शाहरुख ने आर्मी की ड्रेस पहन रखी है और उनके हाथ में बंदूक है। ट्रेलर में एक जगह कुछ ‘जवान’ सलामी देते हुए नीली ड्रेस में भी दिख रहे हैं।
पठान से बड़ी हिट होगी?
शाहरुख की पिछली फिल्म पठान ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। जवान का ट्रेलर जब से आया है, सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है। ऐसा कहा जा रहा है कि ‘जवान’ शाहरुख की पिछली फिल्म श्पठानश् से भी ज्यादा पैसा कमाएगी। ‘जवान’ पहले दिन ही 150 करोड़ के आसपास का बिजनेस कर सकती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।