विक्की की ‘गोविंदा नाम मेरा’ में रणबीर को देख चौंके फैन्स

<p><em><strong>कियारा अडवाणी और विक्की कौशल स्टारर &lsquo;गोविंदा नाम मेरा&rsquo; हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई है। फिल्म देख रही जनता को एक खास सरप्राइज मिला जब उन्होंने रणबीर कपूर को एक खास कैमियो रोल में देखा। अब ट्विटर की जनता रणबीर के इस स्पेशल अपीयरेंस की फैन हुई जा रही है।&nbsp;</strong></em></p>

विक्की की ‘गोविंदा नाम मेरा’ में रणबीर को देख चौंके फैन्स
18-12-2022 - 07:03 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

रणबीर कपूर ने ‘ब्रह्मास्त्र’ जैसी बड़ी हिट देकर माहौल लूट लिया है। उनकी फिल्म इस साल बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म है। लेकिन, शायद पिछले कुछ सालों से बड़ी स्क्रीन से गायब चल रहे रणबीर को देखने से जनता का मन नहीं भर रहा। विक्की कौशल और कियारा अडवाणी की फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई है। लोगों ने देखा तो उन्हें एक जोरदार सरप्राइज मिला है। फिल्म में रणबीर कपूर एक खास कैमियो में नजर आ रहे हैं। अपने इस छोटे से कैमियो में रणबीर न सिर्फ विक्की और कियारा के साथ सीन में हैं बल्कि डांस भी करते दिख रहे हैं। फिल्म में विक्की और कियारा कोरियोग्राफी में नाम बनाने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों रणबीर के आगे माहौल बनाने की कोशिश करते हैं कि जिस गाने पर उन्होंने अभी डांस किया है, उसकी कोरियोग्राफी उन दोनों ने ही की है। लेकिन तभी वहां मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य आ जाते हैं और दोनों की पोल खुल जाती है।
इस साल रणबीर का दूसरा कैमियो
‘गोविंदा नाम मेरा’ को गिन लिया जाए, तो रणबीर इस साल 4 बार फिल्मों में नजर आ चुके हैं। जहां उनकी ‘शमशेरा’ बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा कमाल करने में नाकामयाब रही थी, वहीं ‘ब्रह्मास्त्र’ साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। इससे पहले रणबीर ने फिल्म ‘रॉकेट’ गैंग में भी एक कैमियो किया था। इसमें भी रणबीर डांस करते नजर आए थे।.रणबीर अब लव रंजन की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में नजर आने वाले हैं। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर होंगी। इसके अलावा वो ‘कबीर सिंह’ डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की अगली फिल्म ‘एनिमल’ में रश्मिका मंदाना के साथ नजर आने वाले हैं।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।