‘साहबों’ को साइड देते गड्ढे में पलटा ई-रिक्शा, डीएम-एसपी पलटे तक नहीं
<p><em><strong>वीडियो में नजर आ रहा है कि जिले के डीएम और एसपीका काफिला जहांगीराबाद चैराहे से निकल रहा है</strong></em></p>
सीतापुर में जिले के आला अफसरों की संवेदनहीनता का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग थू-थू कर रहे हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि जिले के डीएम और एसपीका काफिला जहांगीराबाद चैराहे से निकल रहा है। इसी दौरान सामने से एक ई-रिक्शा आता है, लेकिन काफिले को साइड देने की कोशिश में एक गहरे गड्ढे में पलट जाता है।
इससे ई-रिक्शा में बैठी कई सवारियां नीचे दब जाती हैं। यह सब कुछ अपनी गाड़ी में बैठे डीएम और एसपी भी देखते हैं। बावजूद इसके किसी अधिकारी ने रुकने की जरूरत नहीं समझी और काफिला फर्राटे भरते हुए वहां से निकल गया।
बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने निकले थे
लगातार हो रही बारिश से जहांगीराबाद इलाके के सड़कों पर पानी भर गया है। सोमवार को डीएम अनुज सिंह और एसपी घुले सुशील चंद्रभान अपने काफिले के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने निकले थे।
डीएम बोले, हमारे निकलने के बाद हुआ हादसा
वीडियो सामने आने के बाद डीएम ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी गाड़ी निकलने के बाद यह हादसा हुआ है। अगर, उन्हें जानकारी मिलती तो वे जरूर रुकते।
What's Your Reaction?