गजब का बदला..! कर्मचारी ने बस के डिस्प्ले पर लिख दी मालिक के लिए गाली

<p><em><strong>बस की विंड स्क्रीन पर लगी एलईडी इमेज पर आम तौर पर कंपनी का नाम और उसके गंतव्य स्थल का नाम लिखा होता है, लेकिन इस बस में बस मालिक के सरनेम के साथ भद्दी गाली लिखी हुई थी।</strong></em></p>

गजब का बदला..! कर्मचारी ने बस के डिस्प्ले पर लिख दी मालिक के लिए गाली
21-10-2022 - 06:58 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

मध्य प्रदेश के सतना में इन दिनों एक बस कर्मचारी की करतूत की चर्चा हो रही है। इस कर्मचारी को कंपनी के मालिक ने नौकरी से निकाल दिया था। इस दौरान मालिक ने उसे कथित रूप से गाली भी दी थी। कर्मचारी ने इसके बदले के लिए ऐसा तरीका अपनाया कि जिसने भी देखा, हंसे बिना नहीं रह सका।

रविवार रात को सतना बस स्टैंड पर इंदौर जाने के लिए सुखेजा ट्रैवल्स की एक बस खड़ी थी। बस की विंड स्क्रीन पर लगी एलईडी इमेज पर आम तौर पर कंपनी का नाम और उसके गंतव्य स्थल का नाम लिखा होता है, लेकिन इस बस में ऐसा नहीं था। विंड स्क्रीन पर बस मालिक के सरनेम के साथ भद्दी गाली लिखी हुई थी।
ताज्जुब यह कि बस में बैठे ड्राइवर और स्टाफ को इस बारे में पता नहीं था। इधर स्टैंड में मौजूद लोगों के बीच जब यह चर्चा का विषय बन गई तो बस मालिक ने डिस्प्ले बंद करवा दिया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बाद में पता चला कि कर्मचारी ने डिस्प्ले सीपीयू का पासवर्ड भी बदल दिया। अब नया सीपीयू लगाना होगा जिसकी कीमत 55000 रुपये है।
काम से हटा दिया था
जानकारी के मुताबिक बस के मालिक भाजपा नेता सतीश सुखेजा हैं। इस मामले में बस कंपनी की ओर से थाने में शिकायत की गई है। शिकायत में उन्होंने पुलिस को बताया कि सलमान खान नाम के एक कर्मचारी को कुछ महीने पहले काम से हटा दिया गया था। डिस्प्ले का कोड उसे पता था। संदेह है कि उसने ही कोड का इस्तेमाल कर डिस्प्ले से छेड़छाड़ की और उसमें गालियां लिखीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।