बाप-बेटी का षड्यंत्र... विलेन को याद दिला दी नानी, दिमाग घुमा देगी ये फिल्म
<p>मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्में पूरी दुनियाभर में बहुत देखी जाती हैं। भारत में इस तरह की फिल्मों का एक बड़ा दर्शक वर्ग है। अगर आप मिस्ट्री-थ्रिलर के शौकीन हैं, तो हम आपको एक बेहतरीन फिल्म का नाम बताते हैं, जो आपके दिमाग को हिलाकर रख देगा। फिल्म का क्लाइमैक्स देखकर आपके होश उड़ जाएंगे।</p>
ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर इन दिनों मिस्ट्री-थ्रिलर की भरमार है, लेकिन कई बार समझ में नहीं आता है कि कौन सी फिल्म देखी जाए तो हम आपको एक बेहतरीन हिंदी मूवी का नाम बताते हैं, जो फुल मिस्ट्री थ्रिलर है। फिल्म का क्लाइमैक्स ऐसा है जो कि आपकी उम्मीद से बिल्कुल विपरीत होगा।
हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं उसका नाम है ‘द बॉडी’। ये मूवी साल 2019 में आई थी। इस फिल्म में ऋषि कपूर, इमरान हाशमी और शोभिता धुलिपाला ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म के कई सीन्स थ्रिल से भरे हैं।
‘द बॉडी’ में दिखाया गया है कि एक ताकतवर बिजनेसवुमैन माया वर्मा (शोभिता धुलिपाला) की मौत हो जाती है, लेकिन पोस्टमार्टम से ठीक पहले मुर्दाघर से उसकी लाश अचानक गायब हो जाती है, तो पति अजय पुरी (इमरान हाशमी) परेशान हो जाता है। उसे समझ नहीं आता कि ये सब कैसे हो गया।
धीरे-धीरे कहानी आगे बढ़ती है, तो अजय पुरी को अहसास होता है कि उनकी पत्नी मरी नहीं है बल्कि जिंदा है और उसके साथ खेल खेल रही है, लेकिन जब असली कहानी से पर्दा उठता है, तो इसके पीछे एक बड़े षड्यंत्र का राज खुलता है।
इमरान हाशमी की ‘द बॉडी’ में ऋषि कपूर ने एसपी जयराज रावल का निभाया था जो केस की जांच करता है। इसमें सस्पेंस का जबरदस्त तड़का लगाया है। आप बिल्कुल भी अंदाजा नहीं लगा पाएंगे कि फिल्म में जो कुछ भी हो रहा है उसके पीछे कौन है?
मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्मों की लिस्ट में ‘द बॉडी’ शुमार है। इस फिल्म को जीतू जोसेफ ने डायरेक्ट किया है। अगर आपने इस मूवी को एक बार देखना शुरू कर दिया तो खत्म किए बिना उठने का दिल नहीं करेगा। फिल्म में ऐसे-ऐसे ट्विस्ट हैं कि सच जानने के लिए आप फिल्म को पूरा देखने से खुद को नहीं रोक पाएंगे।
इमरान हाशमी, शोभिता धुलिपाला और ऋषि कपूर की फिल्म ‘द बॉडी’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही है। आप इसका लुत्फ नेटफ्लिक्स पर उठा सकते हैं। ये फिल्म हिंदी भाषा में अवेलेबल है।
What's Your Reaction?