Pathan Movie : दौलत के अंबार पर शाहरुख खान की पठान, 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली 5वीं फिल्म
<p><em><strong>Pathan Movie : 25 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म पठान ने रविवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 515.92 करोड़ (सभी भाषाओं) का बिजनेस किया है। इसमें विदेश की कमाई मिला दी जाए तो पठान अब एक हजार करोड़ रूपए से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है।</strong></em></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>
Pathan Movie : शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर पठान हर दिन नया रिकाॅर्ड कायम करती हुई दिखाई दे रही है। जहां भारत में फिल्म का कलेक्शन 500 करोड़ से पार हो गया है तो वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स पर फिल्म ने नया मुकाम हासिल कर लिया है। कार्तिक आर्यन की शहजादा और एंटमैन की रिलीज के बावजूद फिल्म 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है, जिसके चलते शाहरुख खान के फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर इस फिल्म की चर्चा हो रही है।
पठान 25 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी, जिसके बाद रविवार को फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 515.92 करोड़ (सभी भाषाओं) का बिजनेस किया है। जबकि फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 996 करोड़ रहा था, लेकिन अब लेट्स सिनेमा के मुताबिक, शाहरुख खान की पठान 5वीं भारतीय फिल्म बन गई है, जो 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने जा रही है।
लिस्ट के मुताबिक, पहले नंबर पर 2016 में आई दंगल, दूसरे नंबर पर 2017 में आई बाहुबली 2, तीसरे नंबर पर 2022 में आरआरआर, चैथे नंबर पर केजीएफ-2 और पांचवें नंबर पर पठान ने यह मुकाम हासिल कर लिया है।
सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘पठान’ काफी विवादों में रही है। जहां सोशल मीडिया पर फिल्म के गाने ‘बेशरम रंग’ को लेकर खूब हंगामा हुआ था। वहीं, फिल्म के रिलीज को रोकने और बॉयकॉट का क्रेज चला था। हालांकि किंग खान के फैंस ने उनके कमबैक को काफी सराहा है।
What's Your Reaction?