Father"s Day : पिता को समर्पित है आज का दिन, किसने की इसकी शुरुआत
<p><em><strong>इस बार आज यानी 18 जून को फादर्स दे मनाया जा रहा है। यह दिन पिता के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए समर्पित है।</strong></em></p>
बच्चों के लिए पिता शब्द बहुत मायने रखता है, हर कोई इस शब्द में सहारा, संबल और प्रेरणा ढूंढ़ता है। है कोई अपने पिता से प्रेम करता है, लेकिन कई बार इसे जाहिर नहीं कर पाता। इसलिए ही फादर्स डे मनाया जाता है। ऐसे में इस बार आज यानी 18 जून को फादर्स दे मनाया जा रहा है। यह दिन पिता के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए समर्पित है।
पहली बार मनाया कब गया था फादर्स डे
फादर्स डे का आयोजन पहली बार अमेरिका में 1910 के 19 जून को किया गया था। सोनोरा स्मार्ट डोड ने पहली बार फादर्स डे का आयोजन किया था। उनकी माता का देहांत बचपन में हो गया था और उनके पिता ने उन्हें बहुत जिम्मेदारी और प्यार से पाला था इसलिए मदर्स डे से प्रेरणा लेते हुए उन्होंने फादर्स डे की शुरुआत की थी। उसके बाद 1924 में अमेरिकी राष्ट्रपति कैल्विन कोली ने फादर्स डे को मान्यता दे दी। 1966 में अमेरिकी राष्ट्रपति लिंडन जानसन ने 1966 में यह घोषणा कर दी कि हर वर्ष जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जायेगा।
क्यों मनाया जाता है फादर्स डे
दुनिया भर में लोग फादर्स डे को पिता को धन्यवाद देने, सम्मानित करने के अवसर के रूप में मनाते हैं। इस दिन बच्चे अपने डैड को उनका सबसे लोकप्रिय तोहफा देते हैं और उन्हें खास महसूस कराने की कोशिश करते हैं।
फादर्स डे का महत्व
अलग-अलग देशों में अलग-अलग दिनों में फादर्स डे मनाया जाता है। यह दिन पिता के प्रति सम्मान, उनके प्यार और उनके बलिदान को दिखाने का दिन है। यह एक बच्चे के पालन-पोषण में पिता के योगदान को सेलिब्रेट करने का दिन है, जिसे अक्सर अनदेखा कर दिया जाता है। आप भी इस फादर्स डे अपने पिता को याद दिलाएं कि उनके होने के लिए आप कितने आभारी हैं।
What's Your Reaction?