कोर्ट के बाहर पुलिस देखते ही उल्टे पांव भागा इमरान का बड़बोला मंत्री रहा फवाद चौधरी
<p><em><strong>इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें फवाद चौधरी को वकीलों द्वारा हाईकोर्ट के अंदर ले जाते हुए दिखाया गया है। </strong></em></p>
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हाईकोर्ट परिसर के बाहर मंगलवार को एक बार फिर से खूब गहमागहमी देखी गई। यहां पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री फवाद चौधरी तेजी से कोर्ट परिसर के अंदर भागते दिखे।
This is former Information Minister @fawadchaudhry, earlier today he was granted bail by Islamabad High Court and the moment he came out of the premises of the court police again tried to arrest him so he ran back to the court again.
Q: Is this not political victimisation? pic.twitter.com/cm3dmJ4T9S— Shiffa Z. Yousafzai (@Shiffa_ZY) May 16, 2023
दरअसल इस्लामाबाद पुलिस ने फवाद चौधरी सहित पीटीआई के अन्य नेताओं को ‘शांति भंग करने की एक सोची-समझी योजना के तहत आगजनी और हिंसक विरोध प्रदर्शन को उकसाने’ के आरोप में गिरफ्तार किया था। उस मामले में इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने मंगलवार को उन्हें जमानत दे दी थी।
पुलिस आने लगी तो भागे फवाद
हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद फवाद चौधरी कोर्ट परिसर से बाहर निकले और अपनी सफेद एसयूवी में बैठ गए। हालांकि, वहां बाहर ही पुलिस खड़ी थी, जो तेजी से उनकी तरफ बढ़ती दिखी। यह देखकर फवाद ने जल्दी से कार का दरवाजा खोला और फिर तेजी से भागते हुए कोर्ट परिसर के अंदर घुस गए।
अन्य मामले में करना था गिरफ्तार
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस फवाद चौधरी को एक अन्य मामले में गिरफ्तार करने पहुंची थी, लेकिन पीटीआई नेता को इसकी भनक लग गई और वह तुंरत कोर्ट के अंदर भाग गए। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कोर्ट के अंदर भागते फवाद चौधरी का वीडियो शेयर किया है।
पार्टी ने ट्विटर पर डाला वीडियो
उनकी पार्टी पीटीआई ने भी ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें फवाद चौधरी को वकीलों द्वारा हाईकोर्ट के अंदर ले जाते हुए दिखाया गया है। इस ट्वीट में दावा किया, ‘सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील फवाद चौधरी को जमानत दिए जाने के बावजूद सुप्रीम कोर्ट परिसर से बिना किसी वारंट के अपहरण कर लिया गया था और अब इस्लामाबाद हाईकोर्ट द्वारा जमानत दिए जाने के बावजूद उन्हें फिर से अगवा करने का प्रयास किया गया।’
इमरान को भी पकड़ा था
बता दें कि इससे पहले 9 मई को इस्लामाबाद हाईकोर्ट परिसर से पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा इमरान खान को गिरफ्तार किए जाने के बाद देश के कई हिंसा में उग्र प्रदर्शन शुरू हो गए थे। पीटीआई समर्थकों के इन विरोध प्रदर्शनों में कई लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा सेना और सरकारी संपत्ति को खासा नुकसान पहुंचा था।
What's Your Reaction?