Gyanvapi Mosque Case : हिंदू पक्ष की बड़ी जीत, अब पूरे परिसर का होगा सर्वे

<p><em><strong>Gyanvapi Mosque Case :&nbsp;ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में बने वजूखाने में शिवलिंग जैसी आकृति मिलने के ठीक एक साल बाद वाराणसी कोर्ट ने वहां एएसआई सर्वे की याचिका पर मंजूरी दे दी है। अब इस मामले की सुनवाई 22 मई को होनी है।</strong></em></p>

Gyanvapi Mosque Case : हिंदू पक्ष की बड़ी जीत, अब पूरे परिसर का होगा सर्वे
17-05-2023 - 07:24 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

वाराणसी कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के एएसआई सर्वे की याचिका को मंजूरी दे दी है। कोर्ट ने हिंदू पक्ष की ओर से दाखिल याचिका को स्वीकार करते हुए 22 मई को अगली सुनवाई का आदेश दिया है। कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष से कहा है कि वह 19 मई को इस पर अपनी आपत्ति दाखिल करे। इस तरह ज्ञानवापी मस्जिद का मसला भी अयोध्या के राममंदिर विवाद वाले केस की तर्ज पर आगे बढ़ रहा है।
आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की रिपोर्ट बनेगी आधार
अयोध्या में भी आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर राममंदिर का अस्तित्व के बारे में कोर्ट ने फैसला दिया था। ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में बने वजूखाने में शिवलिंग जैसी आकृति मिलने के दावे के बाद इस पूरे विवाद ने दिलचस्प मोड़ ले लिया था। यह भी संयोग ही है कि ठीक एक साल पहले 16 मई, 2022 को ज्ञानवापी परिसर के एडवोकेट कमिश्नर सर्वे के दौरान ज्ञानवापी परिसर में कथित शिवलिंग मिला था। अब एक साल बाद इसी आधार पर परिसर के एएसआई सर्वे की याचिका को मंजूरी मिली है। हिंदू पक्षकारों का कहना है कि वजूखाने में स्थित इस शिवलिंग के नीचे असली आदि विश्वनाथ का शिवलिंग विराजमान है। उनका दावा है कि अगर पूरे परिसर का सर्वे हो तो और भी कई ऐसे सबूत मिल सकते हैं, जो साबित करें कि यहां मंदिर था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।