Kanpur Fire : कानपुर के सबसे बड़े कपडा बाजार हमराज कॉम्पलेक्स में भीषण आग, 700 से अधिक दुकानें जलकर राख

<p><strong>Kanpur Fire News Today :&nbsp;</strong>गुरुवार यानि कल की रात १ बजे कानपुर के सबसे बड़े होजरी मार्केट हमराज कॉम्पलेक्स में भीषण आग लग गई ।ये आग नौ घंटे से अब तक धधक रही है। अभी तक 700 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गई हैं। आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है। दुर्घटना की &nbsp;गंभीरता को देखते हुए अब सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। सेना और वायुसेना के जवान भी आग को काबू करने में जुटे हुए हैं।हालाँकि राजधानी लखनऊ और उन्नाव समेत आसपास के सात जिलों की फायर बिग्रेड टीम आग को बुझाने की कोशिशों में लगी हुई है।इस काम्प्लेक्स की आग में कारोबारियों की जिंदगी भर की म्हणत जलकर ख़ाक हो गयी।&nbsp;</p>

Kanpur Fire : कानपुर के सबसे बड़े कपडा बाजार हमराज कॉम्पलेक्स में भीषण आग, 700 से अधिक दुकानें जलकर राख
31-03-2023 - 12:58 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

सेना के जद्दोजहद के बाद अभी भी कांपलेक्स धधक रहा है। हमराज कॉम्पलेक्स से उठती आग की ऊंची-ऊंची लपटों ने इलाके में दहशत कायम कर दिया है। उठ रही लपटों की घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

शॉट सर्किट और हवा हो सकते हैं कारण
हमराज कॉम्पलेक्स में लगी भीषण आग में 700 से अधिक दुकानें जलकर राख हो गयी। दुकानों में रखे करोड़ों का माल आग में स्वाहा हो गया। सम्भावना जताई जा रही है किआग संभवतः शॉट सर्किट के कारण लगी होगी । तेज हवा के कारण आग ने जल्दी रफ्तार पकड़ी और देखते ही देखते ही तीन मंजिला इमारत को पूरी तरह से आग कि गिरफ्त में आ गयी। 

आग लगने से व्यापारी बर्बाद  
आग के कारण एआर टॉवर,अर्जुन कॉम्प्लेक्स, नफीस टॉवर और मसूद कॉम्प्लेक्स की दुकानें भी जलकर खाक हो गई।कानपुर कपड़ा मार्केट में काम करने वाले उमेश सिंह ने  मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस दुर्घटना में प्रत्येक व्यापारी का लाखों का नुकसान हुआ है जिसमें तमाम माल उघाटी पर भी आया हुआ था। वह लोग पूरी तरह से बर्बाद हो गए, लोगों के घरों  में चूल्हे जलने का संकट हो गयासकता है। पूरी मार्केट स्वाहा हो गई है। उनका कहना है कि कुल नुकसान का आकलन किया जाए तो यह अरबों की क्षति होगी। लोगों का यह भी कहना है कि इसमें किसी साजिश की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

सीएम योगी ने घटना का लिया संज्ञान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर में आग की घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से इस संबंध में सारी जानकारी ली और  राहत कार्य को तेजी से निपटाने का निर्देश दिया ताकि नुकसान को बढ़ने रोका जा सके। सीएम ने जिला प्रशासन को घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाने और उचित इलाज देने का निर्देश दिया। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

बता दें ,भीषण आग को देखते हुए बासमंडी की ओर जाने वाली सड़कों को ब्लॉक कर दिया गया है। करीब एक किमी का एरिया पूरी तरह से सील है। घटनास्थल पर कानपुर संभाग के तमाम वरीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मोजूद है और रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।