नवनीत राणा का बुलेट चलाते हुए वीडियो वायरल ;हनुमान चालीसा पढ़ने पर जेल भेजनेवाले उद्धव ठाकरे को दिया जवाब
<p><em>रामनवमी के दिन अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत रवि राणा ने गुरुवार, 30 मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को आड़े हाथों लिया। एक साल पहले हनुमान चालीसा का पाठ करने के चलते जेल जाने के बाद, महिला सांसद ने गुरुवार को शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को जवाब दिया साथ ही हनुमान पाठ की घोषणा भी की। करीब एक साल पहले नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को जेल जाना पड़ा था। </em></p>
मातोश्री के पास लगे पोस्टर
लोकसभा संसद नवनीत राणा के पोस्टर बांद्रा पूर्व, ठाणे, अमरावती और ठाकरे के घर 'मातोश्री' के पास और अन्य स्थानों पर देखे गए। इन पोस्टरों में भगवान राम के 14 साल के वनवास से तुलना करते हुए,नवनीत राणा को भगवा रंग की साड़ी पहने दिखाया गया है, जिसमें लिखा है 'राजद्रोह और 14 दिन जेल में'
बुलेट पर जयकारे लगाती नवनीत का वीडियो वायरल
इससे पहले सुबह में, नवनीत राणा ने बुलेट मोटरसाइकिल की सवारी करके, चमकीले नारंगी रंग की टोपी के साथ गहरे काले रंग का सलवार-कुर्ता सूट पहनकर, 'जय श्री राम' और 'जय हनुमान' के पूरे जोरों से नारे लगाते हुए रामनवमी समारोह का माहौल तैयार किया।
जितने भी सनातनी ONLINE हो वह लगे हाथ हिन्दू राष्ट्र के लिए जय श्रीराम लिखकर फालो कर उपस्थिति दर्ज कराते जाए...❤️
जय श्रीराम,???? जय गोविंदा ???? pic.twitter.com/S4RbQ2s1Xi— Navneet Rana ????????(Parody) (@INavneetF) March 30, 2023
हनुमान जयंती पर लगेगी बजरंग बली की 111 फीट ऊँची प्रतिमा
उन्होंने यह भी घोषणा की कि 6 अप्रैल को हनुमान जयंती दिवस पर, अमरावती में भगवान हनुमान की 111 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा, जिसके बाद वहां 'हनुमान चालीसा' का सामूहिक पाठ किया जायेगा। पोस्टर में सबसे ऊपर दाएं कोने में भगवान राम की तस्वीर है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और उनके पति रवि राणा की तस्वीरें हैं और भगवान हनुमान की प्रतिमा की एक तस्वीर है जिसका अगले महीने उद्घाटन किया जाना है।
गौरतलब है कि पिछले साल अप्रैल में, नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा और उनके समर्थकों ने ठाकरे के बांद्रा स्थित घर के बाहर 'हनुमान चालीसा' का पाठ करने का प्रयास किया था। हालांकि, एमवीए शासन ने राणाओं को रास्ता नहीं दिया, उन्हें गिरफ्तार कर लिया और उन्हें जेल में डाल दिया,इसके लगभग तीन महीने बाद ही ठाकरे सरकार जून 2022 में गिर गई। बाद में, राणाओं को एक विशेष अदालत ने जमानत दे दी।
What's Your Reaction?