20 करोड़ में बनी फिल्म: न कोई बड़ा स्टार और न ही हुआ प्रमोशन.. फिर भी बन गई लोगों की फेवरेट..!
<p><em>2023 में क्राइम और संस्पेस थ्रिलर फिल्में ही सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं। फिर चाहे वो साउथ सिनेमा से हों या फिर बॉलीवुड की। उनमें जवान, पठान, लियो, जेलर और एनिमल जैसी फिल्में शामिल हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं और इतने नोट छापे की कि मेकर्स नोट गिनते रह गए। लेकिन इसी साल रिलीज हुई 12वीं फेल को उतनी लाइमलाइट नहीं मिली, क्योंकि उस वक्त बड़ी फिल्में ज्यादा सुर्खियों में रहीं। यहां हम उसी फिल्म के बारे में चर्चा कर रहे है।</em></p>
12वीं फेल 2023 की भारतीय हिंदी भाषा की जीवनी पर आधारित ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्माण, लेखन और निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा ने किया है। छोटी लागत में बनी ये फिल्म एक बायोपिक है जो कि एक आईपीएस अफसर के संघर्ष की कहानी है। सिनेमाघरों में फिल्म को देखने के लिए उतने दर्शक नहीं पहुंचे थे लेकिन जब ये ओटीटी पर आई तो तहलका मच गया।
12वीं फेल फिल्म को देखने के बाद हजारों लोग अपने- अपने पर्सनल फेसबुक पर इसकी कहानी और निर्देशक की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। तमाम तो ऐसे भी जिन्होंने इस फिल्म को ऑस्कर में बेजे जाने तक की मांग की है क्योंकि इसकी कहानी सभी को प्रेरणा देती है और दर्शक चाहते हैं कि हर युवा इस फिल्म को देखे और आईपीएस मनोज शर्मा से कुछ सीखे।
12 फेल फिल्म IPS मनोज कुमार शर्मा की वास्तविक जीवन की कहानी के बारे में अनुराग पाठक की 2019 की नॉन इमेजिन बुक पर आधारित है, जो भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी बनने के लिए अत्यधिक गरीबी पर काबू पा चुके हैं। फिल्म में विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में हैं, उनके साथ मेधा शंकर, अनंत वी जोशी, अंशुमान पुष्कर और प्रियांशु चटर्जी हैं।
12वीं फेल 27 अक्टूबर, 2023 को थिएटर में रिलीज हुई है और इसकी क्रिटिक्स ने भी तारीफ की है। यह एक स्लीपर हिट बनकर उभरी, जिसने दुनिया भर से 66 करोड़ रुपए कमाए। चूंकि फिल्म का बड़े पैमाने पर प्रमोशन भी नहीं हुआ था और ये ज्यादा चर्चा में भी नहीं रही लिहाजा रिलीज के दौरान इसे ज्यादा दर्शक ही नहीं मिले।
हालांकि, जब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई तो दर्शकों के दिलों पर इसकी कहानी ने गहरी छाप छोड़ी और अब लोग बाकी फिल्मों से इसे बेहतर बता रहे हैं। फिल्म का कंटेंट तो शानदार है ही, साथ ही इसमें अभिनय करने वाला हर एक पात्र काबिल-ए-तारीफ है।
12 फेल फिल्म को सिर्फ 20 करोड़ की लागत से बनाया गया था और धीरे- धीरे इसने 66 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। ये फिल्म 52 दिनों तक सिनेमाघरों में देखी गई थी और अब ये ओटीटी के जरिए धांसू कमाई कर रही है। ये मूवी 29 दिसंबर को OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी।
फिल्म की कहानी चंबल इलाके में स्थित एक डाकुओं के गांव की होती है, जहां के युवा खुल्लमखुला नकल कर पास होते हैं लेकिन उन्हीं में से एक मनोज कुमार होते हैं। जो एक क्ैच् से मिलते हैं और फिर उनसे इतने प्रभावित होते हैं को वो भी बड़ा अफसर बनने कीी ठान लेता है। मनोज के इस सफर में कई मुश्किलें आती हैं, जैसे उन्हें इंग्लिश नहीं आती और उनके पास रहने व खाने को पैसे नहीं होते। लेकिन उनका जज्बा कम नहीं होता और वे बाद में गांव से दिल्ली निकल पड़ते हैं, जहां पर कभी आटा चक्की में काम करते तो कभी लाइब्रेरी की साफ- सफाई कर पढ़ाई के लिए पैसे कमाते। इसी तरह से वे अपनी मंजिल को आखिरकार पा लेते हैं और इसमें उनका साथ उनकी गर्लफ्रेंड श्रद्धा देती है जो कि खुद भी एक सिविल सर्विस में अफसर बन जाती है। साथ ही, उन्हें एक गौरी भैया का साथ भी मिलता है जो मनोज की हर तरह से सहायता करते हैं। वे भले ही खुद सिविल सेवा में अफसर नहीं बन पाते और चाय की दुकान चलाने लगते हैं लेकिन मनोज के लिए वे जी-जान लगा देते हैं।
What's Your Reaction?