राहत की बात तो भूल जाइए, दिल्ली-एनसीआर में अगले 7 दिन तक ठंड का तांडव..!

<p><em>दिल्ली-एनसीआर में अगले 7 दिनों तक ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। शीतलहर के साथ आपको कोहरा भी परेशान करेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक गिर सकता है। अधिकतम तापमान 17 डिग्री तक रह सकता है।</em></p>

राहत की बात तो भूल जाइए, दिल्ली-एनसीआर में अगले 7 दिन तक ठंड का तांडव..!
10-01-2024 - 07:56 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत इस वक्त भीषण ठंड का प्रकोप झेल रहा है। कोहरे के चलते दिल्ली आने वाली ट्रेनें भी लेट हो रही हैं। तेज धूप न निकलने के कारण सुबह दोपहर शाम एक जैसी गलन बनी हुई है। लोग घरों में मोटी रजाई के अंदर दुबके हैं या हीटर जलाकर कमरे को गर्म रख रहे हैं। बाहर अलाव जलाकर इस भयंकर ठंड से मुकाबला किया जा रहा है। 
मौसम विभाग ने अभी इस ठंड से राहत की कोई संभावना नहीं जताई है। आईएमडी ने अगले 7 दिनों के मौसम का हाल बताया है। इस बीच कोहरा हल्का परेशान कर सकता है। वहीं पारा गिरने से भीषण ठंड जारी रहेगी। 
दिल्ली में अगले 7 दिन भी ठंड से राहत नहीं
दिल्ली में कोल्ड वेव और पारे में गिरावट ने लोगों की रफ्तार को भी रोका है। मौसम विभाग ने 9 जनवरी से 15 जनवरी के बीच के मौसम का हाल बताया है। 10 जनवरी यानी आज मौसम विभाग ने ठंड को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक जा सकता है। 11 से 15 जनवरी के बीच की बात करें तो अधिकतम तापमान 18-19 डिग्री के बीच रहेगा और न्यूनतम पारा 8 डिग्री तक गिर सकता है। हल्के से मध्यम कोहरा भी सुबह के वक्त आपको परेशान कर सकता है।
दिल्ली से सटे बाकी राज्यों का हाल जानिए
दिल्ली से सटे बाकी राज्यों या आस-पास के राज्यों की बात करें तो पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान और यूपी में 13 जनवरी तक ठंड को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर रखा है। कई इलाकों में घने से बहुत घना कोहरा परेशान करेगा। हरियाणा, चंडीगढ़ में भी 13 जनवरी तक ठंड का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी कमोबेश यही स्थिति रहने वाली है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।