शीतकालीन सत्र के पहले दिन सदन ने दी मुलायम सिंह समेत आठ दिवंगतों को श्रद्धांजलि ,सम्मान में कार्यवाही एक घंटे के लिए स्थगित 

<p><em><strong>लोकसभा ने बुधवार, 7 दिसंबर&nbsp;को लोकसभा सदस्य के सदस्य व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव सहित आठ पूर्व दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।</strong></em></p> <p>&nbsp;</p>

शीतकालीन सत्र के पहले दिन सदन ने दी मुलायम सिंह समेत आठ दिवंगतों को श्रद्धांजलि ,सम्मान में कार्यवाही एक घंटे के लिए स्थगित 
07-12-2022 - 12:58 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही आरंभ होने पर मुलायम सिंह यादव और आठ पूर्व सदस्यों के निधन के बारे में सूचित किया। उन्होंने मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक जीवन का उल्लेख किया।

कार्यवाही एक घंटे के लिए की स्थगित 
लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, ‘मुलायम सिंह यादव के सरल व्यक्तित्व के कारण उनकी लोकप्रियता सभी दलों में थी। अनुभवी नेता होने के कारण उनका मार्गदर्शन सदन को हमेशा मिलता रहा। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव मौजूदा लोकसभा के सदस्य थे। उनका 10 अक्टूबर को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। लोकसभा अध्यक्ष ने आठ पूर्व सदस्यों के जे सुंदर लाल, देबी घोषाल, रूपचंद पाल, गोविंद चंद्र नस्कर, थान सिंह जाटव, माणिक राव गावित, जयंती पटनायक और जी कृष्णा के निधन के बारे में भी सदन को सूचित किया। इसके बाद सदन ने कुछ देर मौन रखकर दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी। उसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी ।

 G20 की मेजबानी देश के लिए गौरव 
अध्यक्ष ओम बिरला ने आजादी के अमृत महोत्सव काल में G20 की मेजबानी मिलने को देश के लिए गर्व का विषय बताया। इस महान उपलब्धि के लिए उन्होंने देशवासियों और भारत सरकार को बधाई दी। 

सत्र शुरू होते ही अधीर रंजन को मिली फटकार  
लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा, 'सदन में विपक्ष को दी जाने वाली सुविधाएं छीन ली गई हैं। स्टैंडिंग कमेटी विपक्ष से छीन ली गई है। ऐसा क्यों हो रहा है? ये हमारी परंपरा थी लेकिन इस परंपरा को आप खत्म कर रहे हैं। इस पर अध्यक्ष ने आपत्ति जताते हुए कहा कि अध्यक्ष के आसन को चुनौती देकर सदन की परंपरा का उल्लंघन किया है। सदन की कमेटी के बारे में निर्णय लेने का अधिकार अध्यक्ष का होता है।

गौरतलब है कि संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है। 17 दिनों का यह सत्र 29 दिसंबर तक चलेगा। इस सत्र के दौरान संसद में 16 बिल पेश किए जाएंगे और 7 लंबित विधेयकों को पारित कराने की भी कोशिश की जाएगी ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।