संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी’ की पहली झलक...सोनाक्षी से मनीषा तक ने लूट ली महफिल

<p><em><strong>संजय लीला भंसाली की आने वाली वेब सीरीज &lsquo;हीरामंडी&rsquo; का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। यह शो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा। इसमें सोनाक्षी सिन्हा से लेकर अदिति राव हैदरी और मनीषा कोइराला, सब रॉयल लुक में नजर आ रही हैं।&nbsp;</strong></em></p>

संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी’ की पहली झलक...सोनाक्षी से मनीषा तक ने लूट ली महफिल
18-02-2023 - 10:41 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के बाद अब बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली वेब सीरीज की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। अपने डायरेक्शन में वो वेब शो लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम है, ‘हीरामंडी’। इसका फर्स्ट लुक वीडियो रिवील कर दिया गया है, जिसमें मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, रिचा चड्ढा, संजीदा शेख और शर्मिन सेगल रॉयल लुक में नजर आ रही हैं। इन अदाकाराओं के इस लुक ने सबको फिदा कर लिया है और सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा होने लगी है।
नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी वेब सीरीज
इस वीडियो की शुरुआत में संजय लीला भंसाली का नाम दिखाई देता है। इसके बाद मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी, शर्मिन सेगल, रिचा चड्ढा और आखिरी में सोनाक्षी सिन्हा की झलक दिखती है। सभी पीले रंग के आउटफिट में रॉयल लुक में नजर आ रही हैं। इस पर ये भी लिखा है कि ये जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।