FPO आते जाते रहते हैं, उससे भारतीय अर्थव्यवस्था पर कोई फर्क नहीं..! अडानी हिंडेनबर्ग विवाद पर तोड़ी चुप्पी वित्तमंत्री सीतारमण ने

<p><em>हिंडेनबर्ग रिपोर्ट और अडानी ग्रुप &nbsp;विवाद के मामले पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा क़ि हमारी अर्थव्यवस्था को कोई नुकसान नहीं। पिछले दो दिनों में फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व में 8 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि हमारे मैक्रो-इकोनॉमिक फंडामेंटल्स या अर्थव्यवस्था की छवि पर असर नहीं पड़ा है।&nbsp;</em></p>

FPO आते जाते रहते हैं, उससे भारतीय अर्थव्यवस्था पर कोई फर्क नहीं..! अडानी हिंडेनबर्ग विवाद पर तोड़ी चुप्पी वित्तमंत्री सीतारमण ने
18-02-2023 - 07:52 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

लम्बी चुप्पी के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण  ने शनिवार को अडानी मामले पर बयान दिया। उन्होंने कहा है कि यह रेगुलेटर्स का काम है, जो अपना काम करेंगे। वित्त मंत्री ने कहा कि रेगुलेटर्स सरकार से स्वतंत्र हैं। वे खुद जो उपयुक्त होगा, उसे करेंगे।निर्मला सीतारमण ने कहा "पिछले दो दिनों में फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व में 8 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि हमारे मैक्रो-इकोनॉमिक फंडामेंटल्स या अर्थव्यवस्था की छवि पर असर नहीं पड़ा है " सीतारमण ने आगे कहा कि FPO आते और जाते रहते हैं। हर बाजार में ये उतार-चढ़ाव होता है।  लेकिन तथ्य यह है कि पिछले कुछ दिनों में 8 अरब डॉलर गए हैं, जिससे भारत और उसकी ताकत को लेकर छवि बरकरार रहती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।