Sid- Kiara Wedding : जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस से आया पहला वीडियो, सिद्धार्थ-कियारा के फैंस हुए एक्साइटेड
<p><em><strong>Sidharth Malhotra Kiara Advani Wedding:</strong> बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर चुके हैं। लंबे समय से फैंस दोनों के रिश्ते को ऑफिशियल होते हुए देखना चाहते थे लेकिन अब कपल ने फैंस को डबल खुशी दी यानी <strong>सिद्धार्थ मल्होत्रा</strong> और कियारा आडवाणी शाही अंदाज में शादी के बंधन में बंध चुके हैं।</em></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>
Sid- Kiara Wedding :
दोनों की शादी जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में बंद दरवाजों के बीच हुई है, जहां से शुरुआत में कोई भी तस्वीर और वीडियो सामने नहीं आया। लेकिन अब इस न्यूली मैरिड कपल की शादी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिससे यह साफ हो गया है कि सिड और कियारा अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर चुके हैं।
फैंस को कपल की फोटो का इंतजार
दरअसल, सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जो सूर्यगढ़ पैलेस का है। इस वीडियो के जरिए बताया गया है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शादी के बंधन में बंध गए हैं। वीडियो उस घोड़ी की है, जिस पर सिद्धार्थ दुल्हा बनकर बैठे होंगे। शादी में गए घोड़ी वाले पैलेस से बाहर निकल गए हैं और वह ही मीडिया के सामने बोल रहे हैं कि अंदर शादी हो गई है। यानी दोनों सात फेरे ले चुके हैं। ऐसे में अब फैंस को कपल की पहली फोटो का इंतजार है, जिसमें सिद्धार्थ और कियारा पति-पत्नी के रूप में नजर आएंगे।
What's Your Reaction?