उर्वशी रौतेला ने बाल कटाये और ईरान में चल रहे हिजाब विरोधी आंदोलन हुईं शामिल

उर्वशी रौतेला ने बाल कटाये और ईरान में चल रहे हिजाब विरोधी आंदोलन हुईं शामिल
17-10-2022 - 11:23 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला किसी ना किसी कारण से खुद को खबरों में बनाये रखती हैं। कभी अपनी बोल्ड तस्वीरों के कारण, तो कभी भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ रिश्तों को लेकर की जाने वाली टिप्पणियों को लेकर तो कभी अपने रोचक ट्वीट्स को लेकर। पिछले उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उन्होंने ईरान में चल रहे हिजाब विरोधी आंदोलन में शामिल होते हुए वहां हुई महसा अमीनी की हत्या के विरोध में अपने बाल कटवा लिए।

रौतेला ने अपनी जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें वे ब्लू सूट में जमीन पर बैठकर उनके सामने जमीन पर बैठे एक शख्स से काल कटवा रही हैं। उनकी ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

उल्लेखनीय है कि ईरान में हिजाब विरोधी आंदोलन सोशल मीडिया के माध्यम से पूरी दुनिया में फैल चुका है। यही नहीं महिलाएं इस आंदोलन का नेतृत्व कर रही हैं। इसमें दुनियाभर से बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल होकर उनका समर्थन कर रही हैं। अब उर्वशी रौतेला भी इस आंदोलन में शामिल हो चुकी हैं.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।