दुबई में बाढ़ और तूफान का कहर, अलर्ट जारी

<p><em><strong>दुबई में बाढ़ का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। एक्स पर साझा किए गए वीडियो में से एक में एक व्यक्ति को बाढ़ वाली सड़क पर एक छोटी नाव चलाते हुए देखा गया था, जबकि अन्य वीडियो में जलमग्न घरें और जलमग्न सड़कें दिखाई दे रही थीं।</strong></em></p>

दुबई में बाढ़ और तूफान का कहर, अलर्ट जारी
19-11-2023 - 10:59 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

संयुक्त अरब अमीरात के कई हिस्सों में भारी बारिश और तूफान के बाद दुबई की सड़कों पर पानी भर गया और बाढ़ की स्थिति बन गई है। दुबई में अचानक मौसम बदलने और भारी बारिश से वैज्ञानिक भी हैरान हैं. बाढ़ की स्थिति होने से स्थानीय निवासियों को समुद्र तटों पर जाने मना कर दिया गया है और घरों के अंदर रहने की सलाह जारी की गई है। बारिश से यातायात और उड़ान संचालन भी प्रभावित हुआ है।
पानी में डूबे घर और सड़कें
दुबई में बाढ़ का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किए गए वीडियो में से एक में एक व्यक्ति को बाढ़ वाली सड़क पर एक छोटी नाव चलाते हुए देखा गया था, जबकि अन्य वीडियो में जलमग्न घरें और जलमग्न सड़कें दिखाई दे रही थीं। मिली जानकारी के दुबई म्यूनिसिपलिटी ने ड्रेनेज सिस्टम की मॉनिटरिंग कर रही है। इस बात का भी खासा ध्यान रखा जा रहा है कि अभी और बारिश हुई तो क्या किया जाएगा।
लोगों को सावधानी बरतने का अलर्ट
अधिकारियों ने लोगों को समुद्र तटों और बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों से दूर रहने के साथ-साथ वाहन चलाते समय सावधानी बरतने के लिए सचेत किया। संयुक्त अरब अमीरात की मौसम एजेंसी ने पीला और नारंगी अलर्ट जारी किया। सरकार ने कहा कि अगर और बारिश होती है तो वर्क फ्रॉम होम कर सकते हैं या फिर शिफ्ट के अनुसार काम कर सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।