राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, अगले पांच दिन ऐसा रहेगा मौसम
<p>देश के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है। राज्य में आगामी पांच दिन बादलों की आवाजाही रहेगी। इसी के साथ दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।</p>
प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है। राज्य में आगामी पांच दिन बादलों की आवाजाही रहेगी। इसी के साथ दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। राज्य में घना कोहरा, शीतलहर, कोल्ड डे जैसी गतिविधियां नहीं होगी। मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार प्रदेश में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इससे प्रदेश में सर्दी से राहत मिलेगी। अगले पांच दिन तक बारिश की गतिविधियां नहीं रहेगी। फरवरी माह के पहले सप्ताह में बूदांबांदी की गतिविधियां होगी।
क्यों हो रही बादलों की आवाजाही
मौसम विभाग के अनुसार जेट स्ट्रीम के कारण बादल छा रहे हैं। मौसम केन्द्र के अनुसार जेट स्ट्रीम एक भूस्थैतिक हवा है जो आमतौर पर 20,000 से 50,000 फीट की ऊंचाई पर ऊपरी क्षोभमंडल के ऊपर पश्चिम से पूर्व की ओर चलती है। जब विभिन्न तापमान वाले वायु द्रव्यमान संपर्क करते हैं, तब जेट धाराएं उत्पन्न होते हैं। इससे बादलों की आवाजाही बढ़ जाती हैं।
माउंट आबू में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदू पर
राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान जमाव बिंदू पर रहा। इससे रात को पड़ने वाली ओंस सवेरे खुले मैदानों, वाहनों की छतों, पेड़-पौधों के पत्तों, सोलर प्लेटों आदि पर बर्फ की हल्की परत के रूप में तब्दील हो गई। इसके अलावा अलवर में रात का पारा 5।2 डिग्री दर्ज किया गया।
What's Your Reaction?