लहंगे के बटनों में छिपा रखी थी 41 लाख रुपये की फॉरेन करेंसी, सीआईएसएफ ने दिल्ली एयरपोर्ट पर दबोचा

लहंगे के बटनों में छिपा रखी थी 41 लाख रुपये की फॉरेन करेंसी, सीआईएसएफ ने दिल्ली एयरपोर्ट पर दबोचा
31-08-2022 - 11:47 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

दिल्ली हवाई अड्डे पर मंगलवार, 30 अगस्त को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कर्मियों ने 41 लाख रुपये मूल्य के सऊदी रियाल कथित रूप से लहंगे के बटनों में छिपाकर दुबई जा रहे भारतीय यात्री को पकड़ लिया। अधिकारियों ने बताया कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के टर्मिनल-3 पर तडक़े चार बजे सुरक्षाकर्मियों ने सुरक्षा जांच के दौरान उस व्यक्ति को रोका। अधिकारियों ने कहा कि ड्यूटी पर मौजूद कर्मियों ने एक्स-रे स्कैनर मॉनिटर पर यात्री के बैग में रखे बटनों की संदिग्ध तस्वीरें देखीं और जांच करने का फैसला किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यात्री को स्पाइसजेट की उड़ान से दुबई जाना था। उन्होंने कहा कि 41 लाख रुपये मूल्य के 1,85,500 सऊदी रियाल को लहंगे के बटनों के अंदर बड़े करीने से छिपाकर रखा गया था। अधिकारी ने कहा कि यात्री को विमान से उतार दिया गया और आगे की जांच के लिए सीमा शुल्क अधिकारियों को सौंप दिया गया है।


 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।