अंडमान निकोबार द्वीप में घुसे विदेशी शिकारी, सेना ने चट्टानों में से एक-एक को खोज निकाला
<p><em><strong>भारतीय सेना ने 23 से 26 जनवरी तक कुकुम्बर अभियान चलाकर बैरेन द्वीप से सात विदेशी शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया।</strong></em></p>
भारत के लिए सामरिक महत्व के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के बैरेन द्वीप पर विदेशी शिकारी घुस आने की खबर से सनसनी फैल गई। आनन-फानन में यहां एक के बाद एक दो ऑपरेशन चलाकर विदेशी शिकारियों को गिरफ्तार किया गया
बंगाल की खाड़ी में शान से खड़े भारतीय द्वीप समूह अंडमान और निकोबार देश के लिए सामरिक महत्व के द्वीप हैं। यानी ये हिंद महासागर में हमारे रक्षक और सेना के लिए एक मजबूत प्राकृतिक सैन्य ठिकाना हैं।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कई द्वीप निर्जन हैं। इन द्वीपों पर कोई इंसान नहीं रहता, ऐसे में कई दुश्मन देशों की नजर भी इन पर लगी रहती है।
बैरेन-द्वीप में घुसे विदेशी शिकारी
पिछले महीने यानी जनवरी में पता चला कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के बैरेन द्वीप में कुछ विदेशी शिकारी घुस आए हैं। भारतीय सेना ने 23 से 26 जनवरी तक कुकुम्बर अभियान चलाकर बैरेन द्वीप से सात विदेशी शिकारियों को गिरफ्तार कर लिया।
ऑपरेशन-कुकुम्बर 2 भी चलाया
इसके बाद सेना ने कुकुम्बर-2 के तहत 31 जनवरी को 7 और विदेशी शिकारियों को यहां से गिरफ्तार किया। सेना ने इन विदेशी शिकारियों को गिरफ्तार करने के लिए बहुत ही सघन अभियान चलाया था। यह विदेशी शिकारी यहां समुद्री ककड़ी सी कुकुम्बर की तलाश में आए थे। सेना ने बैरेन द्वीप को कड़ी निगरानी में रखा था। यहां पर ज्वालामुखी पहाड़ की एकदम खड़ी चढ़ाई है और तटीय क्षेत्रों में घने वनक्षेत्र हैं। सेना ने एक जहाज से यहां निगरानी रखी. ताकी विदेशी शिकारियों को दबोचा जा सके।
What's Your Reaction?